England Ki Rajdhani | इंग्लैंड की राजधानी

England Ki Rajdhani : नमस्कार दोस्तो आज हम अपने राजधानियों के सीरीज में बात करने वाले है इंग्लैंड की राजधानी की। उसी इंग्लैंड की, जिस देश मे रहने वाले अंगेज़ों ने भारत पर लगभग 200 साल राज किया था।

इस लेख के माध्यम से हम जानेंगे वहाँ की राजधानी के तमाम महत्वपूर्ण तथ्य। उसके साथ ही कुछ अन्य प्रशनों के उत्तर जिनमे निम्न शामिल है:-

इंग्लैंड में कितने राज्य है, इंग्लैंड की मुद्रा, इंग्लैंड का क्षेत्रफल, इंग्लैंड के गुलाम देश, इंग्लैंड के राजा, इंग्लैंड की वर्तमान रानी इत्यादि।

ऊपर गिनाए गए प्रश्नों के अलावा और भी काफी रोचक जानकारी हम आपको देंगे। तो चलिए इंग्लैंड और उसकी राजधानी के बारे में जानकारी प्राप्त करते है।

England Ki Rajdhani | इंग्लैंड की राजधानी

इंग्लैंड की राजधानी का नाम लंदन है, जिसे अंग्रेज़ी में London लिखा जाता है। इंग्लैंड की राजभाषा English या हिन्दी में कहे तो अंग्रेज़ी है। आपको जानकर ये हैरानी होगी की दुनिया में सबसे ज्यादा अंग्रेज़ी अपने प्यारे भारत में ही बोली जाती है।

लंदन शहर समूचे ग्रेट ब्रिटेन का सबसे बड़ा और संपन्न शहर है। इस शहर के बारे में कहां जाता है की, यहां कोई भी देश का नागरिक खुद को अकेला महसूस नहीं करता। क्यों की यहां पर सभी देशों के नागरिक आपको अच्छी संख्या में मिल जाएंगे।

इंग्लैंड की राजधानी लंदन दक्षिण पूर्व इंग्लैंड में थेम्स नदी के किनारे बसा हुआ है। इसका कुल क्षेत्रफल (ग्रेटर लंदन)1572 वर्ग किलोमीटर है। वर्तमान मे यहाँ जनसंख्या 94 लाख से अधिक है। यहाँ का अधिकतम और न्यून्तम तापमान 38.1o C और -16.1 o C रिकार्ड किया गया है।

लंदन (इंग्लैंड की राजधानी) यूरोपीय महाद्वीप का दूसरा सबसे अधिक आबादी वाला महानगरीय क्षेत्र है। सन् 2011 की जनसंख्या के हिसाब से यहाँ पर 48.4% लोग क्रिश्चियन धर्म को मानते है। उसके बाद 20.7% लोग किसी भी धर्म की नहीं मानने वाले लोग भी यहां रहते है।

इंग्लैंड की राजधानी से जुड़े रोचक Facts

  • यूके में सबसे अधिक पर्यटकों द्वारा देखे जाने वाले आकर्षण केंद्र लंदन में ही स्थित है।
  • इंग्लैंड की मुद्रा पौंड कहलाती है, जिसका चिन्ह कुछ इस £ प्रकार का होता है। वर्तमान (सितंबर 2021) मे 1£ की भारतीय रुपए मे कीमत ₹ 101.05 है।
  • लंदन शहर मे कुल 6 एयरपोर्ट मौजूद है, जो एक शहर के हिसाब से काफी ज्यादा है।
  • ग्रेटर लंदन क्षेत्र में, लगभग 6,70,000 लोग प्रतिदिन साइकिल का उपयोग करते है। जो उसके कुल जनसंख्या का लगभग 7% होता है।
  • लंदन शहर मे ही क्रिकेट के दो बड़े और मशहूर मैदान मौजूद है। पहला लॉर्ड्स और दूसरा ओवल मैदान।
  • लंदन राष्ट्रीय रेल नेटवर्क का केंद्र है, जिसमें 70 प्रतिशत रेल यात्रा या तो लंदन में शुरू या समाप्त होती है।
  • पूरे यूके के राजस्व का 1/4 हिस्सा सिर्फ लंदन शहर से प्राप्त होता है। सन् 2018 के आंकड़ों के हिसाब से यहाँ का राजस्व लगभग £500 बिलियन था।
  • कॉकनी पूरे लंदन में बोले जाने वाली एक विशेष तरह का लहजा है, जो मुख्य रूप से लंदन के श्रमिक वर्ग और निम्न-मध्यम वर्ग के लोगों द्वारा बोली जाती है।
  • यहाँ लंदन मे मौजूद BAPS श्री स्वामीनारायण मंदिर पूरे यूरोप में दूसरा सबसे बड़ा हिंदू मंदिर है।
  • सन् 2011 की जनगणना के हिसाब से यहाँ की 29,98,264 लोगों का जन्म विदेशों मे हुआ है। लंदन अमेरिका के न्यूयॉर्क के बाद दूसरी सबसे बड़ी अप्रवासी आबादी वाला शहर है।
  • महान वैज्ञानिक आइजैक न्यूटन और महान कवि विलियम शेक्सपियर यही लंदन मे ही रहे थे।
  • 2016 में ब्रेक्सिट जनमत संग्रह के दौरान, यूके ने यूरोपीय संघ छोड़ने का फैसला किया था।
  • ब्रिटेन की वर्तमान महारानी का नाम क्वीन एलिजाबेथ II है। और वे 6 फरवरी सन् 1952 से इस पद पर है।
  • इंग्लैंड मे कोई राजा नहीं है, क्यू की वर्तमान रानी के पिता स्वर्गीय किंग जॉर्ज V1 की सिर्फ दो बेटियाँ ही थी। जिसमे से बड़ी बेटी एलिजाबेथ II अभी सिंहासन पर काबिज है।
  • इंग्लैंड मे भारत की तरह राज्य नहीं होते बल्कि उनकी जगह देश Counties मे विभाजित किया गया है।
  • वर्तमान समय मे इंग्लैंड मे कुल 48 Counties है।
  • यूनाइटेड किंगडम में चार देश शामिल हैं: इंग्लैंड, स्कॉटलैंड, वेल्स और उत्तरी आयरलैंड।

हमे उम्मीद है आपको इंग्लैंड की राजधानी के बारे मे सभी जरूरी जानकारी मिल गई होगी। फिर भी कोई सवाल हो तो कमेन्ट करके पुछ सकते है।

ये भी पढे :

Leave a Comment