Andaman Nicobar Ki Rajdhani | अंडमान निकोबार की राजधानी

Andaman Nicobar Ki Rajdhani : हैलो दोस्तों आज हम बात करने वाले है अंडमान निकोबार की राजधानी की। इस लेख में हम अंडमान निकोबार से जुड़ी काफी चीजों के बारे मे जानेगे। जिसमे शामिल है यहाँ कितने द्वीप है, जनसंख्या कितनी है, खानपान, संस्कृति, वेशभूषा इत्यादि।

Andaman Nicobar Ki Rajdhani | अंडमान और निकोबार की राजधानी क्या है

अंडमान और निकोबार की राजधानी का नाम पोर्ट ब्लेयर है। जिसे अंग्रेजी मे Port Blair लिखते है। अंडमान निकोबार द्वीप समूह भारतीय मुख्य भूमि से पूर्व की तरफ बंगाल की खाड़ी मे स्थित है। अंडमान निकोबार को अपने ही देश मे कई लोग किसी दूसरे देश का हिस्सा मान लेते है। जो की सरासर गलत है, यह द्वीप समूह भारत देश का अभिन अंग है।

यहाँ पर हवाई और जल मार्ग से पहुचा जा सकता है। अंडमान निकोबार जाने के लिए आपको कोलकाता, चेन्नई और विशाखापट्टनम से पानी जहाज मिल जाएगी।

हवाई मार्ग से अंडमान भारत के तमाम बड़े शहरों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। अंडमान निकोबार समूह का कुल क्षेत्रफल 8,249 वर्ग किलोमीटर है। अगर बात करे यहाँ पर बोली जाने वाली प्रमुख भाषाओ की तो, इसमे आती है हिंदी, निकोबारी, तमिल, बांग्ला, मलयालम एवं तेलुगु।

अगर हम बात करे यहाँ की जनसंख्या की तो यह लगभग 4,34,192 है। अंडमान निकोबार द्वीप समूह मे कुल जिलों की संख्या 3 है। इन जिलों के नाम कुछ इस प्रकार है:-

  • उत्तर और मध्य अण्डमान जिला
  • दक्षिण अण्डमान जिला
  • निकोबार जिला

अंडमान निकोबार द्वीप समूह में कितने द्वीप है

यह पूरा द्वीप समूह भारत मे मौजूद 8 केंद्र शासित प्रदेशों मे से एक है। अंडमान निकोबार द्वीप समूह मे कुल 572 द्वीप स्थित है। कुल मौजूद 572 द्वीपों मे से मात्र 38 द्वीपों पर ही आबादी रहती है।

यहाँ पर भी अन्य केंद्र शासित प्रदेशों की तरह ही कोई मुख्यमंत्री नहीं होता। यहाँ मुख्यमंत्री के स्थान पर उप राज्यपाल शासन के प्रमुख होते है। हम आपको बताते चले की यहाँ के वर्तमान उप राज्यपाल एडमिरल देवेन्द्र कुमार जोशी जो की नौसेना प्रमुख के पद से (सेवनिर्वित) है।

अंडमान और निकोबार से जुड़ी रोचक Facts

  • यहाँ का 86 % इलाका जंगलों से ढका हुआ है।
  • देश का एक मात्र Tri Services Command अंडमान मे ही स्थित है। जहां पर सेना, नौसेना और वायुसेना तीनों संयुक्त रूप से कार्यरत है।
  • देश की आजादी से पहले अंग्रेजों के जमाने मे काला पानी की सजा मिलने पर कैदियों को यही पर मौजूद सेल्यूलर जेल मे कैद कर दिया जाता था।
  • इसे आक्टपुस के आकार की तरह 7 साखाओ मे बनाया गया था। जो वर्तमान मे मात्र 2 ठीक हालत मे बचे हुए है। इस जेल मे कुल 694 कोठरिया बनाई गई थी।
  • इसी सेल्यूलर जेल मे मशहूर क्रांतिकारी वीर सावरकर को कैद रखा गया था।
  • आज कल यह जेल पोर्ट ब्लेयर मे मौजूद एक मशहूर पर्यटन स्थल है।
  • दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान जापान ने इस द्वीप पर कब्जा कर लिया था।
  • यह द्वीप कुछ समय के लिए सुभाष चंद्र बोस द्वारा स्थापित आजाद हिन्द फौज के अधीन भी रहा था।
  • देश मे पहली बार यही पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने 30 दिसम्बर सन् 1943 को यूनियन जैक (अंग्रेजी झण्डा) उतार कर तिरंगा झंडा फहराया था।
  • यह द्वीप समूह कोलकाता से 1255 किलोमीटर और चेन्नई से 1190 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
  • अंडमान और निकोबार को 10° उत्तरी अक्षांश आपस मे बाटता है।
  • अंडमान मे महा अंडमानी, ओंगे, जरावा और सेंटनली नाम की चार निग्रेटो जातियां रहती हैं। वही निकोबार मे निकोबारी तथा शोमपेन नाम की दो मंगोलायड जातियां रहती हैं।
  • यह द्वीप समूह अपने सुंदर समुंदरी बीचों की वजह से सालाना लाखों पर्यटकों को आकर्षित करता है। जिसमे प्रमुख रूप से विदेशी शामिल है।
  • अंडमान निकोबार द्वीप समूह मे पहली बार 4G इंटरनेट सन् 2020 मे airtel के माध्यम से पहुची, जिसका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन किया था।
  • यहाँ पर लोकसभा की मात्र 1 ही सीट है। यहाँ के मौजूदा सांसद का नाम Kuldeep Rai Sharma है, जो के काँग्रेस पार्टी से है।
ये भी पढे :-

उम्मीद है आपको Andaman Nicobar Ki Rajdhani और पूरे द्वीप समूह से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी मिल गई होगी। और हाँ जानकारी पसंद आई हो तो अपने दोस्तों के साथ भी share करे।

Leave a Comment