अमेरिका की राजधानी क्या है [2022]

अमेरिका की राजधानी : क्या आपको पता है की अमेरिका की राजधानी कहाँ है ? और उसका नाम क्या है ? बहुत से लोगों की तरह मुझे भी लगता था की अमेरिका की राजधानी न्यूयॉर्क है।

क्यू की हम अमेरिका के इसी न्यूयॉर्क शहर के बारे मे अक्सर सुना करते थे। जैसे की संयुक्त राष्ट्र का मुख्यालय से जुड़ा कोई समाचार हो या टाइम square हो। ये दोनों महत्वपूर्ण चीजे इसी शहर मे मौजूद है।

खैर आइए अपने मूल टॉपिक पर चलते है की, अमेरिका की राजधानी क्या है ??

एक लाइन मे अगर इसका उत्तर दे तो, इसका सही जवाब होगा वाशिंगटन D.C

अमेरिका की राजधानी | Washington D.C

जैसा की हमने ऊपर जाना की अमेरिका की राजधानी Washington D.C है। क्या हमारे लिए इतना काफी है ? हमारा मानना है नहीं। क्यू की जब तक हम किसी G K के प्रश्न को मात्र प्रश्न और उत्तर के नजरिए से देखेंगे तो, उसे भूलने की संभावना रहती है।

इसलिए दोस्तों, हम आज आपको अमेरिका की राजधानी के विभिन पहलुओ को बताएंगे जो आपको आसानी से याद रहेंगे। और ये सारी जानकारी प्रतियोगी परीक्षाओ के दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण है।

Washington D.C अमेरिका के पूर्वी तट पर स्थित है। यह शहर Potomac नदी के किनारे बसा हुआ है। इसका कुल क्षेत्र फल मात्र 70 वर्ग मील (181 वर्ग किमी) है।

यहाँ की जनसंख्या 7 लाख से भी कम है। चुकी ये राजधानी है, और यहाँ काफी रोजगार के अवसर उपलब्ध है। दिन मे यहाँ कि जनसंख्या 10 लाख तक पहुच जाती है। और शाम होते होते अधिकतर लोग वापिस अपने शहरों मे चले जाते है।

यहाँ की 15% जनसंख्या इंग्लिश के बजाए किसी दूसरी भाषा का इस्तेमाल करती है। इसका एक प्रमुख कारण यहाँ पर लगभग 175 दूतावासो का मौजूद होना है। दुनिया मे इससे अधिक एक शहर मे मौजूद दूतावास सिर्फ ब्रुसेल्स मे है।

Washington Monument / वाशिंगटन स्मारक

यहाँ शहर के बीचों बीच एक स्मारक है। जिसका नाम है वाशिंगटन स्मारक। यह स्मारक अमेरिका के पहले राष्ट्रपति जॉर्ज वाशिंगटन के याद मे बनवाया गया था।

Washington-Monument
Washington Monument / वाशिंगटन स्मारक

यह एक मीनार है जिसकी ऊंचाई 555 फीट है। इस मीनार मे कुल 896 सीढ़ी है। यह सन् 1884 मे पूरी तरह से बनकर तैयार हो गया था।

सन् 1889 तक यह इंसानों द्वारा बनाया हुआ दुनिया का सबसे ऊंचा स्मारक था। मगर सन् 1889 मे पेरिस मे बने Eiffel टावर ने इसका सबसे ऊंचा होने का ताज चीन लिया।

Washington D.C मे D.C का अर्थ क्या है

आइए समझते है की आखिर अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन D.C मे D.C का अर्थ है क्या ? इसको समझने के लिए हमे वाशिंगटन D.C कैसे बसा, पहले इसे समझना होगा।

कैसे निर्माण हुआ अमेरिका की राजधानी Washington D.C का

दरअसल इस शहर को सन् 1790 मे बनाया गया था। यह किसी भी राज्य का हिस्सा नहीं है। बल्कि इसे एक स्वतंत्र जिला या शहर के रूप मे प्रशासित किया जाता है। यह जिला सीधे अमेरिकी संसद के अधीन आता है।

इसे बनाने के लिए अमेरिका के दो राज्यों ने जमीन दान मे दी थी। जिनके नाम है वर्जीनिया और मैरी लैंड। तब जाकर पहले से बसे दो कस्बे जॉर्ज टाउन और अलेक्जेंड्रिया को मिलाकर वाशिंगटन D.C बनाया गया।

मगर कुछ समय बाद वर्जीनिया राज्य ने अपना निर्णय बदल लिया। और वर्जीनिया द्वारा दान मे दिए हुए जमीन के साथ अलेक्जेंड्रिया कस्बे को भी उसे वापिस कर दिया गया। वर्तमान मे जिस वाशिंगटन को हम देख रहे है, वह केवल मैरी लैंड राज्य द्वारा दान दिए हुए जमीन पर ही बसा हुआ है।

नामकरण कैसे किया गया वाशिंगटन D.C

वाशिंगटन शहर का नाम दो व्यक्तियों के सम्मान मे रखा गया है। जिनमे से एक तो है, अमेरिका के प्रथम राष्ट्रपति जॉर्ज वाशिंगटन। और दूसरे है क्रिस्टोफर कोलंबस जिन्होंने अमेरिका की खोज की थी।

यह शहर एक संघीय इकाई या कहे तो एक केंद्र शासित जिला है। इस जिले का नाम है District ऑफ Columbia जिसे वाशिंगटन के साथ D.C लिखा जाता है। और इसलिए हर जगह वाशिंगटन के साथ D.C शब्द भी लिखा जाता है।

अमेरिका के मौजूदा राष्ट्रपति

अमेरिका के वर्तमान राष्ट्रपति का नाम Joe Biden है। इन्होंने अपना कार्यभार 20 जनवरी 2021 को संभाला था। मौजूदा अमेरिकी राष्ट्रपति डेमोक्राट पार्टी से तालुक रखते है।

america-ki-rajdhani
Joe Biden

इनसे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प थे। जो की रिपब्लिकन पार्टी से तालुक रखते थे।

हम आपको बताते चले की अमेरिका मे सिर्फ दो पार्टी है जिनका उम्मीदवार राष्ट्रपति बनता है। मगर वही हम भारत और ब्रिटेन मे देखते है की यहाँ multi पार्टी सिस्टम काम करती है, जहा कितनी भी पोलिटिकल पार्टी हो सकती है।

अमेरिकी मुद्रा Dollor

अमेरिका की वैधानिक मुद्रा का नाम अमेरिकी डॉलर है। इस मुद्रा को विश्व की सबसे ताकतवर मुद्राओ की श्रेणी मे रखा जाता है। इसका कारण ए है की अधिकतर अंतरराष्ट्रीय व्यापार विभिन देशों के बीच इसी मुद्रा अर्थात अमेरिकी डॉलर मे ही होता है। इसका अंतरराष्ट्रीय कोड USD और इसे international Reserve Currency की भी मानयता मिली हुई है।

वर्तमान (जून 2022) मे 1 अमेरिकी डॉलर की कीमत भारतीय रुपए मे लगभग 77.45 रुपए है। आप इसी बात से अंदाजा लगा सकते है की यह कितना ताकतवर मुद्रा है। 1792 के अमेरिकी कॉइनेज एक्ट ने अमेरिकी डॉलर को स्पेनिश सिल्वर डॉलर के बराबर पेश किया, और इसे 100 सेंट में विभाजित किया।

दुनिया मे फैले पांच अमेरिकी क्षेत्रों के अलावा, 11 देशों ने अमेरिकी डॉलर को अपनी आधिकारिक मुद्रा के रूप में अपनाया है।

उनके नाम कुछ इस प्रकार है :- इक्वाडोर, अल सल्वाडोर, जिम्बाब्वे, द ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड्स, द तुर्क एंड कैकोस, तिमोर और लेस्ते, बोनेयर, माइक्रोनेशिया, पलाऊ, मार्शल आइलैंड्स और पनामा।

अमेरिका की राजधानी से जुड़े रोचक Facts

  • अमेरिका के राष्ट्रपति का आधिकारिक निवास स्थान का नाम The White House है। जो की इसी शहर Washington D.C मे स्थित है।
  • दुर्भाग्यवस White House में अमेरिका के मात्र एक राष्ट्रपति इसमे निवास नहीं कर पाए थे। उनका नाम है, अमेरिका के प्रथम राष्ट्रपति जॉर्ज वाशिंगटन।
  • दरअसल White House का निर्माण 1799 ई० मे पूरा हुआ और उसे ठीक पहले प्रथम राष्ट्रपति जॉर्ज वाशिंगटन की मृत्यु हो गई थी।
  • White House मे कुल 132 कमरे मौजूद है, इसके साथ ही इसमे 35 apartments, जिसमे 412 दरवाजे और 147 खिड़किया है। इसके साथ ही यह इमारत 6 विभिन मंजिलों से बना हुआ है। इस इमारत मे 1 बंकर के साथ ही 28 अग्नि शमन क्षेत्र है जिसमे कुल 8 सीढ़िया और 3 लिफ्ट भी लगी है।
  • Washington D.C के नागरिक अमेरिकी राष्ट्रपति के चुनाव मे हिस्सा नहीं ले सकते। इसका कारण है इसका पूर्ण राज्य ना होना। पूर्ण राज्य के ना होने से वाशिंगटन शहर का कोई भी नुमयंदा संसद का सदस्य नहीं होता। और यहाँ के नागरिक चुनाव मे हिस्सा नहीं ले पाते।
  • विश्व का सबसे बडा पुस्तकालय भी इसी शहर मे स्थित है। जिसे Library of Congress के नाम से जाना जाता है। यह संसद के सदस्यों के साथ ही आम नागरिकों के लिए भी खुला है।
  • इस पुस्तकालय मे दुनिया भर की 450 भाषाओ की रिसर्च मटेरियल मौजूद है। यहाँ पर 38 मिलियन से अधिक किताबे और प्रिंटेड मटेरियल मौजूद है। 3.6 मिलियन रिकॉर्डिंग भी इस पुस्तकालय मे मौजूद है। 14 मिलियन फोटोग्राफस के साथ ही 5.5 मिलियन मैप्स भी यहाँ मौजूद है।

हमे उम्मीद है आपको अमेरिका की राजधानी से जुड़े हर पहलू के बारे मे सभी जरूरी जानकारी मिल गई होगी। फिर भी कोई सवाल हो तो कमेन्ट करके पुछ सकते है।

ये भी पढे :

Leave a Comment