ऑस्ट्रेलिया की राजधानी क्या है

ऑस्ट्रेलिया की राजधानी क्या है : वैसे तो इस प्रश्न का जवाब बहुत ही आसान है। मगर हम इस प्रश्न के हर पहलू को आज जानेगे। आम तौर पर यह प्रश्न पूछते ही लोगों को जो पहला जवाब सूझता है, वो है सिडनी जो की गलत है। तो फिर ऊपर पूछे हुए सवाल का जवाब क्या है ?

सीधे सीधे बताए तो ऑस्ट्रेलिया की राजधानी कैनबरा है।

आइए नीचे के पैराग्राफ मे कैनबरा के बारे मे कुछ और महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करते है। ये जानकारी प्रतियोगी परीक्षाओ के लिए बहुत ही उपयोगी है । युपीएससी, पीएससी, आईएएस, आरआरबी , बैंकिंग , सिविल जज , डिस्ट्रिक्ट जज , रेल्वे, एस एस सी इतियादी में काफी उपयोगी है।

ऑस्ट्रेलिया की राजधानी | कैनबरा

जैसा की हमने ऊपर बताया ऑस्ट्रेलिया की राजधानी कैनबरा है। यहाँ का क्षेत्रफल 814.2 km2 है। कैनबरा ब्रिंडाबेला पर्वतमाला (ऑस्ट्रेलियाई अल्पस का हिस्सा) के पास स्थित है। और यह ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी तट से लगभग 150 किलोमीटर (93 मील) अंदर की तरफ है।

ऑस्ट्रेलिया-की-राजधानी
कैनबरा

इसकी ऊंचाई लगभग 580 मीटर है, और इसका उच्चतम बिंदु माउंट माजुरा 888 मीटर ऊंचा है। सन् 1988 के दिसंबर महीने में, राष्ट्रमंडल संसद द्वारा ऑस्ट्रेलियाई राजधानी क्षेत्र को पूर्ण स्वशासन का अधिकार प्रदान कर दिया गया।

कैनबरा में एक महासागरीय जलवायु है। यहाँ पर जनवरी में सबसे गर्म महीना होता है, जहा औसत उच्च तापमान लगभग 28 डिग्री सेल्सियस रहता है। और जुलाई में, सबसे ठंडा महीना होता है। जब औसतन उच्च तापमान लगभग 11 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाता है।

ऑस्ट्रेलिया देश / महाद्वीप

ऑस्ट्रेलिया एक देश है या महाद्वीप ? इस प्रश्न का जवाब बड़ा ही सरल और जटिल है। क्यू की ऑस्ट्रेलिया एक अनोखा देश है जो एक महाद्वीप भी है। ऑस्ट्रेलिया को कंगारुओ का देश भी कहा जाता है। यहाँ के समुन्द्र किनारे पसरे सफेद रेत पूरी दुनिया मे मशहूर है। यह दक्षिणी गोलार्ध मे स्थितः एक देश है।

ऑस्ट्रेलिया का नाम एक latin शब्द औसट्रेलिस से लिया गया है। जिसका मतलब दक्षिणी होता है। ऑस्ट्रेलिया का आधिकारिक नाम “Common Wealth Of Australia” है। यह प्रशांत महासागर और हिन्द महासागर से घिरा हुआ है। यह विश्व का सबसे छोटा महाद्वीप एवं सबसे बड़ा द्वीप है।

तो ऊपर दिए गए तथ्यों के आधार पर हम यह कह सकते है की, ऑस्ट्रेलिया एक द्वीप, महाद्वीप और उसके साथ ही एक देश भी है। ऑस्ट्रेलिया का क्षेत्रफल 76,92,024 km2 है।

क्षेत्रफल के मामले ऑस्ट्रेलिया भारत से ढाई गुणा बड़ा है। ऑस्ट्रेलिया की मुद्रा Australian Dollar है। जो की जून 2021 के हिसाब से 1 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर 56.23 भारतीय रुपया के बराबर है।

यहाँ की जनसंख्या मात्र 2.5 करोड़ के करीब है। यानि की भारतीय रेल्वे रोजाना पूरी ऑस्ट्रेलिया को ढोती है। क्यू की भारतीय रेल्वे से रोजाना 2.5 करोड़ भारतीय सफर करते है। ऑस्ट्रेलिया मे कुल 6 राज्य है। उनके नाम है :-

States Capital
New South WalesSydney
QueenslandBrisbane
South AustraliaAdelaide
TasmaniaHobart
VictoriaMelbourne
Western AustraliaPerth

हमे उम्मीद है आपको ऑस्ट्रेलिया की राजधानी के बारे मे सभी जरूरी जानकारी मिल गई होगी। फिर भी कोई सवाल हो तो कमेन्ट करके पुछ सकते है।

ये भी पढे :

Leave a Comment