दिल्ली की राजधानी क्या है ? | Delhi Ki Rajdhani Kya Hai

दिल्ली की राजधानी क्या है : हैलो दोस्तों आज हम दिल्ली की राजधानी की बात करेंगे। इसे पढ़ने के बाद आप लोगों के बहुत सारे प्रश्नो के उत्तर स्वयं मिल जाएंगे। इस लेख के माध्यम से हम आपको निम्न सवालों के सही और पूरे उत्तर देंगे :-

  • Delhi Ki Rajdhani Kya Hai
  • दिल्ली किसकी राजधानी है
  • यह राजधानी कब बनी
  • दिल्ली का पुराना नाम क्या था
  • दिल्ली मे कितने नगर निगम है
  • दिल्ली की कुल जनसंख्या
  • इसका कुल क्षेत्रफल

Delhi Ki Rajdhani Kya Hai | दिल्ली की राजधानी क्या है

दिल्ली राज्य की राजधानी खुद दिल्ली ही है। दिल्ली मे जो सरकार होती है, उसे आधिकारिक रूप से राष्ट्रीय राजधानी राज्यक्षेत्र की सरकार कहा जाता है। चुकी दिल्ली पहले एक केंद्र शासित प्रदेश था। जिसे बाद मे संसद द्वारा कानून बनाकर सीमित शक्तियों के साथ राज्य का दर्जा दिया गया।

यह बात गौरतलब है की, आज भी दिल्ली पूर्ण राज्य नहीं है।

नई दिल्ली भारत की राजधानी है, जो खुद दिल्ली के अंदर ही आता है। इसलिए दिल्ली राज्य मे जो सरकार होती है, उसे दिल्ली सरकार ना कहकर राष्ट्रीय राजधानी राज्यक्षेत्र की सरकार कहा जाता है। अंग्रेजी मे इसे Government of NCT of Delhi कहते है।

नई दिल्ली देश की राजधानी कब बनी ?

अगर हम बात करे आजाद भारत की तो देश की आजादी से ही नई दिल्ली देश की राजधानी है। किन्तु जब उससे पीछे अंग्रेजी शासनकाल मे जाए तो दिल्ली से पहले कलकत्ता भारत की राजधानी हुआ करती थी।

जब अंग्रेज भारत मे आए तो उन्होंने कलकत्ता को अपना राजधानी बनाया। मगर 19वीं शताब्दी के अंत होते होते उन्हे समझ आ गया था की, मौजूदा राजधानी देश के मध्य मे ना होकर एक कोने मे है। और यहाँ से शासन चलना आसान नहीं है।

इसके अलावा अंग्रेजों के खिलाफ होने वाले तमाम आंदोलन बंगाल मे ही शुरू हो रहे थे। उस समय का बंगाल आज का पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिसा और बांग्लादेश मिलाकर हुआ करता था।

ऊपर बताए गए कारणों की वजह से अंग्रेजों ने एक नई राजधानी की खोज शुरू कर दी। उनकी खोज समाप्त हुई 12 दिसम्बर सन् 1911 को जब तत्कालीन भारत के शासक किंग जॉर्ज V ने इस नई राजधानी (दिल्ली) की आधारशिला रखी।

इस नई राजधानी को बनाने का जिम्मा सर हरबर्ट बेकर और सर एडविन लुटियंस को दिया गया। सर एडविन लुटियंस ने ही दिल्ली की सारी प्रमुख इमारतों की डिजाइन बनाई थी। इसलिए आज भी नई दिल्ली के कुछ हिस्सों को लुटियंस दिल्ली भी कहाँ जाता है।

इस परियोजना को पूरा होने मे लगभग 20 साल लग गए। और 13 फरवरी सन् 1931 को दिल्ली को आधिकारिक रूप से ब्रिटिश इंडिया का राजधानी बना दिया गया।

दिल्ली का पुराना नाम क्या था

अगर हम बात करे दिल्ली के पुराने नाम की तो इसका इतिहास काफी पुराना है। ऐसा माना जाता है की, जब महाभारत काल मे दुर्योधन ने हस्तिनापुर मे पांडवों को जमीन देने से मना कर दिया था, तब उन्होंने दिल्ली मे ही अपनी राजधानी बसाई थी।

तब पांडवों ने इसे इंद्रप्रस्त नाम दिया था। इस तरह हम दिल्ली का पुराना नाम इंद्रप्रस्त कह सकते है। महाराजा पृथ्वीराज चौहान दिल्ली के अन्तिम हिन्दू सम्राट थे। सन् 1206 ई० के बाद यह दिल्ली सल्तनत की राजधानी बनी।

यह वही दिल्ली सल्तनत थी जहाँ पर खिलज़ी वंश, तुगलक़ वंश, सैयद वंश और लोदी वंश और भी कई वंशों ने शासन किया।

दिल्ली मे कितने नगर निगम है

प्रशासनिक सुगमता के लिए दिल्ली नगर निगम को तीन हिस्सों मे विभाजित किया गया था। तीनों नगर निगमों के नाम निम्न थे:-

  • उत्तरी दिल्ली नगर निगम
  • दक्षिणी दिल्ली नगर निगम
  • पूर्वी दिल्ली नगर निगम

इन तीनों निगमों के अलावा दो और नगर निगम दिल्ली मे कार्यरत है, उनके नाम निम्न है :-

  • नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC)
  • दिल्ली छावनी बोर्ड (DCB)

ऊपर दिए गए दोनों निगम दिल्ली नगर निगम के अधीन नहीं आती है।

अभी वर्तमान समय (2023) की बात करे तो तीन मौजूदा नागरिक निकायों, पूर्वी दिल्ली नगर निगम (ईडीएमसी), उत्तरी दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) और दक्षिणी दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) को 22 मई, 2022 को दिल्ली नगर निगम के रूप में एक इकाई में फिर से एकीकृत कर दिया गया है।

एकीकृत एमसीडी का प्रधान कार्यालय डॉ. एस.पी. मुखर्जी सिविक सेंटर, जेएलएन मार्ग, नई दिल्ली-110002 पर स्थित है।

मौजूदा समय की बात करे तो दिल्ली नगर निगम मे आम आदमी पार्टी (AAP) सत्तारूढ़ दल है।

दिल्ली की कुल जनसंख्या एवं क्षेत्रफल

अगर हम बात करे दिल्ली की कुल जनसंख्या की तो यह अपने क्षेत्र के अनुपात मे काफी ज्यादा है। वर्तमान मे दिल्ली की जनसंख्या लगभग 1,67,53,235 है। जो इतने छोटे से क्षेत्र मे रहती है, इसलिए दिल्ली मे जनसंख्या घनत्व काफी ज्यादा है।

दिल्ली का कुल क्षेत्रफल मात्र 1,483 sq. km है। दिल्ली को इसके विशाल जनसंख्या की दृष्टि से देखे तो, यह भारत का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। इसकी समुन्द्र तल से कुल ऊंचाई 216 मिटर है। हम आपको यह भी बताते चले की दिल्ली की पूर्व की तरफ यमुना नदी बहती है।

उम्मीद है हमने आपको दिल्ली की राजधानी क्या है ? इस प्रश्न के उत्तर के साथ ही और भी कई प्रश्नो के उत्तर दिए होंगे। अगर ऊपर दी गई तमाम जानकारी पसंद आई हो तो अपने दोस्तों के साथ share करना ना भूले।

ये भी पढे :

Leave a Comment