श्रीलंका की राजधानी | Srilanka Ki Rajdhani

श्रीलंका की राजधानी : हैलो दोस्तों आज हम लोग एक खूबसूरत देश और उसके राजधानी के बारे मे जानेंगे। इसके साथ ही, हम ये भी जानेंगे की इस देश का पुराना नाम क्या था। और इस देश को इसका मौजूदा नाम कब मिला। चाय की उत्पादन मे इस देश का कौन सा स्थान है।

आइए दोस्तों अपने आज के मूल टॉपिक पर चलते है की, श्रीलंका की राजधानी क्या है ?

दोस्तो अगर आपसे कोई पूछे कि श्रीलंका की राजधानी क्या है ? तो, हम सबके जेहन में जो सबसे पहला जवाब आएगा वह है कोलंबो।

जो कि बिल्कुल ही गलत जवाब होगा, फिर इस प्रश्न का सही उत्तर क्या है ? ऊपर पूछे गए प्रश्न Sri Lanka Ki Rajdhani कहा है का सही उत्तर है, श्री जयवर्धनेपुरा कोट्टे में।

श्रीलंका की राजधानी | Sri Lanka Ki Rajdhani

श्री जयवर्धनेपुरा कोट्टे का इतिहास श्रीलंका में सिंहली साम्राज्य के शाशनकाल से ही है। जब पुर्तगाली यहां सन् 1505 में आए और उन्होंने राजधानी कब्जाने कि कोशिश की तो उन्हें सिंहली साम्राज्य के तरफ से जोरदार जवाब मिला।

श्रीलंका की राजधानी श्री जयवर्धनेपुरा कोट्टे पर उनका कब्ज़ा नहीं हो सका। ये कोशिश उन्होंने कई बार की मगर हर बार पुर्तगाली असफल हुए।

srillanka-ki-rajdhani

थक हार कर उन्होंने कोलंबो को अपनी राजधानी बनाया। चुकी कोलंबो श्रीलंका के पश्चिमी तट पर स्थित था। और वहां बंदरगाह की भी सुविधा थी।

सन् 1796 में पुर्तगालियों के बाद आए अंग्रेजो ने भी सन् 1815 से कोलंबो को ही अपनी राजधानी बनाए रखा।

4 फरवरी सन् 1948 को श्रीलंका की आजादी के बाद भी कोलंबो ही श्रीलंका की राजधानी बनी रही। सन् 1978 में श्रीलंका के सरकार ने अपनी प्राचीन राजधानी को फिर से स्थापित करने की घोषणा की।

और इस तरह श्रीलंका कि राजधानी कोलंबो से फिर श्री जयवर्धनेपुरा कोट्टे हो गया।

अगर आप मात्र श्रीलंका की राजधानी के बारे में जानने के लिए इसे पढ़ रहे थे। तो उम्मीद है की,आपको आपका जवाब मिल गया होगा।

किंतु अगर आपको श्रीलंका से संबंधित और भी रोचक और महत्वपूर्ण जानकारी जानने में रुचि है तो पढ़ना जारी रखे।

हम इस आर्टिकल के माध्यम से बहुत कम समय में आपको परीक्षा के दृष्टि से महत्वपूर्ण तमाम प्रश्नों के उत्तर देंगे।

श्रीलंका के वर्तमान (2022) आर्थिक हालत

यह उस देश के लिए एक कठोर वास्तविकता है जिसकी अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही थी। मगर अब वह पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है।

अभी के स्थिति मे श्रीलंका के लोग भोजन कम ले रहे हैं, क्योंकि वे भोजन की कमी का सामना कर रहे हैं। लोग वहाँ पर दुर्लभ ईंधन खरीदने की कोशिश मे घंटों लाइन लगा रहे हैं।

अर्थशास्त्रियों का कहना है कि इस वित्तीय संकट के पीछे कुछ घरेलू कारकों का भी योगदान है। जैसे की वर्षों से उपजा आर्थिक कुप्रबंधन और भ्रष्टाचार।

इसके अलावा 51 बिलियन अमरीकी डालर से ज्यादा कि कर्ज में बढ़ोतरी, पर्यटन पर महामारी और आतंकी हमलों का प्रभाव। अचानक श्रीलंका सरकार का जैविक खेती अपनाने का जबरन फैसला और अन्य समस्याएं भी इन सब मे कारक बनी।

क्या कहते है वहाँ के राष्ट्रपति

श्रीलंका के वर्तमान राष्ट्रपति रानील विक्रमसिंघे (पूर्व प्रधान मंत्री) है। जिन्होंने 20 अप्रैल 2022 को हुए राष्ट्रपति चुनाव मे जीत हासिल की है। उनका कहना है कि, इस द्वीप राष्ट्र की कर्ज से लदी अर्थव्यवस्था अब “ढह गई” है। क्योंकि उसके पास भोजन और ईंधन के भुगतान के लिए पैसे नहीं हैं।

इस तरह की जरूरतों के आयात के लिए भुगतान करने के लिए नकदी की भारी कमी की स्थिति का इस समय श्रीलंका सामना कर रहा है।

श्रीलंका कुछ महीने पहले ही अपने कर्ज पर default कर चुका है। अब श्रीलंका पड़ोसी भारत, चीन और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष से मदद मांग रहा है, ताकि वह इस आर्थिक हालत से बाहर आ निकल सके।

श्रीलंका का प्रमुख शहर कोलंबो | श्रीलंका की पुरानी राजधानी

जैसा कि हमने ऊपर आपको बता दिया कि श्रीलंका की वर्तमान राजधानी कोलंबो नहीं है। मगर नई राजधानी श्री जयवर्धनेपुरा कोट्टे बनने से पहले कोलंबो ही श्रीलंका की राजधानी थी।  

वर्तमान में कोलंबो शहर श्रीलंका की कार्यकारी और न्यायिक राजधानी है। श्री जयवर्धनेपुरा कोट्टे देश की विधायी राजधानी है।

इस देश का सबसे बड़ा और प्रमुख शहर कोलंबो ही है। पूरे श्रीलंका में सिर्फ एक ही अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट मौजूद है, जो कि कोलंबो में स्थित है।

कोलंबो का कुल क्षेत्रफल 699 वर्ग किलोमीटर है। कोलंबो शहर या जिले कि कुल जनसंख्या सन् 2021 के गणना के हिसाब से तकरीबन 6.5 लाख है।

कोलंबो शहर देश के पश्चिमी तट पर स्थित है। यह शहर वर्तमान में श्रीलंका में होने वाली तमाम आर्थिक गतिविधियों का केंद्र है। इसलिए कोलंबो वर्तमान में श्रीलंका का आर्थिक राजधानी है।

श्रीलंका का पुराना और वर्तमान नाम

श्रीलंका नाम इस देश को सन् 1972 और सन् 1978 में हुए संशोधनों के बाद मिला। सबसे पहले जब पुर्तगाली यहां सन् 1505 में आए और इसे ढूंढने का दावा किया, तब उन्होंने इसको CEILAO नाम दे दिया।

मगर जब यह इलाका अंग्रेजो के अधीन आया तो उन्होंने इसका नामकरण CEYLON कर दिया।

1972 में यहां की सरकार ने घोषणा कर दी अब देश का नाम लंका कर दिया गया है। मगर 1978 में सरकार ने इसमें श्री शब्द जोड़ दिया। और अतः इस तरह वर्तमान नाम श्रीलंका पड़ा।

Sri Lanka से जुड़े कुछ रोचक Facts

  • श्रीलंका की अधिकतम लंबाई 431 KM है, जबकि उसकी अधिकतम चौड़ाई लगभग 224 KM है।
  • श्रीलंका की वर्तमान (जुलाई 2021) जनसंख्या संयुक्त राष्ट्र के डाटा के हिसाब से 2,15,05,573 है।
  • इस देश का कुल क्षेत्रफल 65,610 वर्ग किलमीटर है। श्रीलंका क्षेत्रफल के हिसाब से 122 वां जबकी जनसंख्या के हिसाब से 53 वां विश्व का सबसे बड़ा देश है।
  • इस देश में काफी वर्ष होती है। श्रीलंका में वार्षिक वर्षा 2,500 से 5,000 मि.मी. तक होती है।
  • श्रीलंका की आधिकारिक मुद्रा श्रीलंकाई रुपया (LKR) है। वर्तमान (जून 2022) में 1 भारतीय रुपया 4.61 श्रीलंकाई रुपए के बराबर है।
  • भारत से श्रीलंका की निकटतम दूरी मात्र 31 किलोमीटर है।
  • श्रीलंका में दो आधिकारिक राज्य भाषाएं सिंहली और तमिल है।
  • यह विश्व का इकलौता देश है जहां 21 जुलाई सन् 1960 को पहली महिला प्रधानमंत्री बनी। और उनका नाम Hon. (Mrs.) Sirima Bandaranaike था।
  • 20 वी सदी के शुरुवात तक इसे हाथियों का देश भी कहा जाता था, तब यहां कुल 15-20 हजार के करीब हाथी थे। वर्तमान में यहां मात्र 6-7 हजार ही हाथी पाए जाते है।
  • श्रीलंका का राष्ट्रीय खेल वॉलीबॉल है। हालांकि श्रीलंका ने इस खेल में कुछ खास उपलब्धि हासिल किया नहीं है।
  • यहां के एक शहर Kandy में मौजूद एक बौद्ध मंदिर में भगवान बुद्ध की एक दांत रखी हुई है, जिसकी लोग पूजा करते हैं।
  • श्रीलंका की साक्षरता दर तकरीबन 92 % है, जो कि सभी दक्षिणी एशिया देशों से अधिक है।
  • चाय का निर्यात करने वाले टॉप 5 देशों में श्रीलंका शामिल है।
  • श्रीलंका का राष्ट्रीय पक्षी एक जंगली मुर्गी है, जिसका नाम Ceylon junglefowl है।
  • यहां का मुख्य आहार चावल है, लोग सुबह के नाश्ते से लेकर रात के खाने तक चावल ही खाना पसंद करते हैं।
  • श्रीलंका में कुल 9 राज्यो के अन्तर्गत 25 जिले है। राज्यो के नाम निम्न है :- पूर्वी, पश्चिमी, उत्तरी, दक्षिणी, केंद्रीय, उत्तर मध्य, उत्तर पश्चिम, उवा एवं सबरगमुव।

उम्मीद है आपको Sri Lanka Ki Rajdhani से जुड़ी हर पहलू के बारे मे सभी जानकारी मिल गई होगी। जानकारी फायदेमंद लगी हो तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूले।

यह भी पढे :-

Leave a Comment