Sonam Wangchuk Solar Power Tent

Sonam Wangchuk Solar Power Tent :- सोनम वांगचुक अपने मशहूर आविस्कार के लिए जाने जाते है। उन्होंने एक और कमाल का आविस्कार किया है। खुद सोनम वांगचुक ने आज ट्वीट करके जानकारी दी कि, उन्होंने एक Solar Power Tent का निर्माण किया है।

यह टेंट खासकर लदाक जैसी ठंडी जगह को ध्यान मे रख के बनाया गया है। इस टेंट की खासियत ये है की इसे गरम रखने के लिए हमे जीवाश्म इंधन का प्रोयोग नहीं करना पड़ेगा। तो आइए इसके बारे मे विस्तार से जानते है।

क्या खासियत है Solar Power Tent की

इस टेंट की खासियत ये है की इसे गरम रखने के लिए हमे जीवाश्म इंधन का प्रोयोग नहीं करना पड़ेगा। इसके साथ ही इसका निर्माण Himalaya Institute of Alternative Learning मे किया गया, जो की एक यूनिवर्सिटी है। यह यूनिवर्सिटी पहाड़ी क्षेत्रों मे कैसे जिंदगी आसान बन सकती है उसकी लिए काम और रिसर्च करती है।

solar-powe-tent
Sonam Wangchuk Inside Tent

सोनम वांगचुक ने बताया की इस टेंट को खास कर भारतीय सेना को ध्यान मे रख कर बनाया गया है। चुकी सेना को अपने कर्तव्य पालन के लिए इन दुर्गम स्थानों पर तैनात रहना पड़ता है, जो की ठंड के मौसम मे काफी मुस्किल होता है।

इस टेंट की संरचना ऐसी की गई है की इसकी अधिकतम वजन 30 किलो रखी गई है। हम आपको बताते चले की 30 किलो पूरे टेंट की वजन नहीं बल्कि जब इसे टुकड़ों मे खोला जाए तो हर भाग का वजन 30 किलो होगा। इस तरह इससे हर जवान उठा सकेगा, और इसलिए यह पोर्टेबल है।

इस टेंट से पर्यावरण संरक्षण मे भी मदद मिलेगी, क्यू की अभी तक अपने कपड़े वाले टेंट को गरम रखने के लिए सेना Kerosene तेल का उपयोग करती थी। मिट्टी के तेल के उपयोग से आर्थिक नुकसान के साथ ही यह पर्यावरण मे लाखों टन सालाना कार्बन डाइआक्साइड का उत्सर्जन करता था।

कब किया गया इस Solar Power Tent का आविस्कार

सोनम वांगचुक  ने बताया की उन्हे HIAL मे लदाक के लिए Solar Heated House बनाने मे तो महारत हासिल हो गई थी। मगर उन्हे एक पोर्टेबल सोलर टेंट बनाने का ख्याल, लदाक के खानाबदोश जिंदगी जीने वाले चरवाहों को देख कर आया।

आज से तकरीबन 15 साल पहले उन्होंने छोटे Solar Power Tent  चरवाहों को बना के दिए थे।

solar-power-tent
Solar Power Tent Overview

उन्होंने बताया की, इस बार सर्दियों मके मौसम मे गलवान घाटी के अंदर भारतीय और चीन के लगभग 50,000 सैनिक तैनात थे।  तब उनकी तकलीफ कम करने का ख्याल आया और इस Solar Power Tent का निर्माण किया गया।

Sonam Wangchuk Solar Power Tent की कुछ खास बाते  

  1. यह दुनिया का पहला Solar Heated Military Tent है।
  2. यह पूरी तरह से Made In India है।
  3. इसे रिकार्ड 4 सप्ताह मे तैयार किया गया है।
  4. इसमे दो हिस्से है पहला ग्रीन हाउस हिस्सा और दूसरा स्लीपिंग चैम्बर जहा जवान सो सकते है।
  5. इसे किसी भी तरह का परदूषण भी नहीं होता।
  6. इसकी कीमत मात्र 5 लाख रुपए है।
  7. यह बहुत ही अधिक इंसुलटेड है, रज़ाई की तरह।
  8. यह वाटर प्रूफ है जिससे की बारिश और बर्फबारी मे भीगने से बचाता है।
  9. इसमे 4 परते है जिससे सर्दी के हिसाब से लगा के या हट सकते है।
  10. यह Solar Power Tent खुलेने के बाद 30-40 हिस्सों में बंट जाता है. हर हिस्से का वजन 30 किलो से अधिक नहीं होता, जिससे यह आसानी से एक जगह से दूसरी जगह ले जाया जा सके।

निचे दिए गए विडियो में सोनम वांगचुक अपने इस आविस्कार के बारे मे बात रहे है।

तो दोस्तों हमें उम्मीद है कि हमने Solar Power Tent से जुडी सारी जानकारी आपको दे दी होगी। और जानकारी अच्छी लगी हो तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूले।

यह भी पढे :-

Leave a Comment