Saudi Arab Ki Rajdhani | सऊदी अरब की राजधानी

Saudi Arab Ki Rajdhani : हैलो दोस्तों आज हम अपनें राजधानी वाली सीरीज के हिस्से में बात करने वाले है सऊदी अरब के राजधानी की। सऊदी अरब पूरे अरब देशों मे सबसे बड़ा, प्रमुख और अमीर देश है। हम यहाँ इस लेख में ये भी जानेंगे की यहां की जनसंख्या कितनी है।

इसके साथ ही सऊदी अरब में कोई हिन्दू मंदिर है या नहीं। हम यह भी समझेंगे की सऊदी में भारत की तरह प्रधानमंत्री होता है या नहीं।

आइए दोस्तों सऊदी अरब की राजधानी, और देश के बारे में तमाम जरूरी जानकारी प्राप्त करते है।

Saudi Arab Ki Rajdhani | सऊदी अरब की राजधानी

सउदी अरब को अंग्रेजी मे Saudi Arabia कहा जाता है। सऊदी अरब की राजधानी का नाम रियाद है। यह पश्चिम एशिया या मध्यपूर्व मे स्थित एक देश है। सऊदी अरब एक सुन्नी मुस्लिम देश है। रियाद शहर पूरे अरब peninsula का सबसे बड़ा शहर है।

सऊदी अरब की राजधानी रियाद, an-Nafud रेगिस्तान के मध्य भाग मे स्थित है। इस शहर मे पूरे दुनिया भर से सालना 50 लाख से अधिक सैलानी घूमने आते है। विकिपिडिया के अनुसार रियाद दुनिया का 49 वा और मध्यपूर्व मे 6 ठा सबसे अधिक सैलानियों के पहुचने वाला शहर है।

सन् 2019 के हिसाब से यहाँ की जनसंख्या 75 लाख से ज्यादा है। यह सऊदी का सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला शहर है। रियाद मध्यपूर्व मे तीसरा सबसे अधिक जनसंख्या वाला शहर है।

सऊदी अरब मे ही मुसलमानों के दो सबसे पवित्र स्थल मक्का और मदीना स्थित हैं। यही पर इस्लाम के पैगंबर मुहम्मद साहब का जन्म हुआ था।

Saudi Arab Ki Rajdhani | Riyad

मौजूदा सऊदी की स्थापना Abdulaziz ibn Saud के द्वारा सन् 1902 मे हुई। उन्होंने ही इसे सन् 1932 मे सऊदी अरब नाम दिया, और राजधानी रियाद को बनाया। रियाद शहर सऊदी अरब का राजनीतिक और प्रशासनिक केंद्र है।

Shura Council, सऊदी अरब के मंत्रिपरिषद, राजा और सऊदी अरब की सर्वोच्च न्यायिक परिषद सभी इसी शहर में स्थित हैं।

रियाद शहर यहाँ की व्यावसायिक गतिविधियों का भी केंद्र है। यहाँ सऊदी के तीन प्रमुख बैंक National Commercial Bank (NCB), Alinma Bank and the Saudi Arabian British Bank (SABB) के मुख्यालय स्थित है।

रियाद मे ही सऊदी का मशहूर Al Masmak किला स्थित है। इस किले का मौजूदा सऊदी साम्राज्य के स्थापना मे काफी महत्व है।

वर्तमान में यह किला रियाद का प्रमुख पर्यटन स्थल है। Al Masmak किले को वर्तमान में एक museum के रुप में परिवर्तित कर दिया गया है।

saudi-arab-ki-rajdhani
Al Masmak Fort Museum

सऊदी की राजधानी मे ही मशहूर Chop Chop Square स्थित है। जहां सरेआम दोषी अपराधियों को सजा दी जाती है। इस्लामिक कानून के हिसाब से किसी का हाथ, किसी को कोड़े से पीटना, यहाँ तक गर्दन भी काट दी जाती है। इस चीज का जिक्र बॉलीवुड की मशहूर फिल्म बेबी मे भी किया गया था।

रियाद शहर को 15 नगरपालिका जिलों में विभाजित किया गया है, जिनकी देखरेख रियाद नगर पालिका द्वारा की जाती है। कुछ विशेष्यगयो का मानना है की इस्लामिक युग से पहले रियाद को Hajr के नाम से जाना जाता था।

सऊदी अरब में भारत की तरह कोई प्रधानमंत्री पद नहीं होता है। यहां आज भी राजशाही हुकूमत चलती है। यहां के वर्तमान राजा के बेटे ही सऊदी अरब के अगले राजा बनेंगे।

सऊदी अरब मे हिन्दू मंदिर

हम आपको यह भी बताते चले की सऊदी अरब मे कोई भी हिन्दू मंदिर नहीं है। हाल के वर्षों मे UAE मे अरब देशों के पहले हिन्दू मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। यह मंदिर स्वामी नारायण संस्था के द्वारा UAE सरकार के सहयोग से बनाया जा रहा है।

उम्मीद है आपको Saudi Arab Ki Rajdhani के बारे मे सभी जरूरी जानकारी मिल गई होगी। फिर भी कोई सवाल हो तो कमेन्ट करके पुछ सकते है। और जानकारी पसंद आई हो तो अपने दोस्तों के साथ भी Share करे।

ये भी पढे :

Leave a Comment