फिजी की राजधानी कहाँ है ?

फिजी की राजधानी कहाँ है: फ़िजी देश की राजधानी का नाम सुवा है। और यह देश का सबसे बड़ा नगर भी है। यह शहर विती लेवु द्वीप के दक्षिण पूर्वी तट पर केन्द्रीय प्रभाग के रेवा प्रान्त में स्थित है। सुवा तथा सुवा जिला केन्द्रीय प्रभाग का प्रशासनिक केन्द्र भी है।

फिजी की राजधानी कहाँ है

दक्षिण प्रशान्त महासागर के मेलानेशिया मे स्थित फ़िजी एक द्वीप देश है। जिसके दो मुख्य द्वीप विती लेवु और वनुया लेवु हैं और इसके चारों ओर सिर्फ दक्षिण प्रशांत महासागर स्थित है। यह न्यूज़ीलैंड के नॉर्थ आईलैंड से करीब 2000 किमी उत्तर-पूर्व मे स्थित है। 

जैसा की हमने ऊपर बताया की फ़िजी की राजधानी सुवा है, मगर यह हमेशा से इसकी राजधानी नहीं थी। सन् 1877 में औपनिवेशिक अधिकारियों ने राजधानी को लेवुका, ओवलाऊ, लोमाविती के स्थान पर सुवा से ले जाने का फैसला किया।

क्योंकि लेवुका दो ओर से ऊँचे पहाड़ और एक ओर से समुद्र से घिरा हुआ था। जिसके कारण शहर का विस्तार करना लगभग असंभव था। पाँच साल बाद सन् 1882 में इस स्थानांतरण को आधिकारिक बना दिया गया। तब से आज तक फ़िजी की राजधानी सुवा बनी हुई है।

फ़िजी का इतिहास एवं भूगोल

फ़िजी मे की गई खुदाई मे मिले मिट्टी के बर्तनों से पता चलता है कि 1000 ई.पू आसपास भी इस द्वीप पर निवासी रहा करते थे।

इससे हम यह अंदाजा लगा सकते है कि फिजी मे यूरोपीय अन्वेषकों के आने से बहुत पहले ही यहाँ पर लोग निवास करते थे। हालाँकि अभी भी उनके फिजी प्रवास के विषय मे कोई पुख्ता जानकारी नहीं है।

यूरोपीय अन्वेषकों का आगमन

फ़िजी मे यूरोपीय अन्वेषकों का आगमन सत्रहवीं शताब्दी में हुआ था। डच अन्वेषक हाबिल टैस्मान सन 1643 में जब दक्षिणी महाद्वीप की तलाश में निकले थे तब उन्होनें फिजी का दौरा किया था। उन्नीसवीं सदी तक यूरोपीय स्थायी रूप से द्वीप पर नहीं बसे थे।

सन् 1874 में ब्रिटेन ने इस द्वीप को अपने नियंत्रण मे लेकर इसे अपना एक उपनिवेश बना लिया। ब्रिटिश लोग भारतीय मजदूरों को यहाँ ठेके पर गन्ने के खेतों में काम करने के लिये ले गए थे। और सन् 1970 में जाकर इस देश को ब्रिटेन ने स्वतंत्रता दी।

फ़िजी का भूगोल

फिजी में लगभग 322 द्वीप हैं (106 पर इंसानी बसावट हैं) इसके अतिरिक्त 522 क्षुद्रद्वीप हैं। द्वीप के दो सबसे महत्वपूर्ण द्वीप हैं विती लेवु और वनुआ लेवु। ये द्वीप पहाड़ी हैं, जिनमे 1300 मीटर (4250 फुट) तक की चोटियां हैं।

Fiji Map

राजधानी सुवा विती लेवू मे स्थित है और देश की लगभग तीन चौथाई आबादी का घर यही है। अन्य महत्वपूर्ण शहरों में शामिल हैं नान्दी (अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा यहाँ स्थित है) और लौतोका जहां पर एक बड़ी चीनी मिल और बंदरगाह स्थित हैं।

फ़िजी से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण तथ्य

राजधानी सुवा
क्षेत्रफल18,274 km2 (विश्व मे 155 वां)
मुद्रा Fiji Doller (FJD)
जनसंख्या (2021)9.30 लाख
GDP$5.447 करोड़
प्रति व्यक्ति आय $6,375 (विश्व मे 93 वां )
ISD कोड 679
राज भाषाए English, Bau Fijian, हिन्दी
ब्रिटेन से आजादी 10 अक्टूबर सन् 1970

12वाँ विश्व हिंदी सम्मेलन

12वाँ विश्व हिंदी सम्मेलन विदेश मंत्रालय द्वारा फिजी सरकार के सहयोग से 15 से 17 फरवरी, 2023 तक फिजी में आयोजित किया जा रहा है।

बारहवें विश्व हिंदी सम्मेलन को फिजी में आयोजित करने का निर्णय मॉरीशस में आयोजित 11वें विश्व हिंदी सम्मेलन में लिया गया था।

11वां विश्व हिन्दी सम्मेलन

पहला विश्व हिंदी सम्मेलन 1975 में नागपुर, भारत में आयोजित किया गया था। तब से, विश्व के अलग-अलग भागों में, ऐसे 11 सम्मेलनों का आयोजन किया जा चुका है।

सम्मेलन का मुख्य विषय “हिन्‍दी – पारंपरिक ज्ञान से कृत्रिम मेधा तक “ है। सम्मेलन का आयोजन स्थल दोनारू इंटरनेशनल कंवेंशन सेंटर (डीआईसीसी), सूवा है।

उम्मीद है आपको फिजी की राजधानी से जुड़े हर पहलू के बारे मे सभी जानकारी मिल गई होगी। जानकारी फायदेमंद लगी हो तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूले।

यह भी पढे :-

Leave a Comment