World’s Largest Cricket Stadium in Hindi

World’s Largest Cricket Stadium:- दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट मैदान अपने भारत मे बनकर तैयार हो चुका है। इसका नाम है Motera Stadium या नरेंद्र मोदी स्टेडियम। यह मैदान सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम के साथ ही विश्व मे दूसरा सबसे बाद खेल मैदान भी बन गया है। इस मैदान के बारे मे और भी रोचक तथ्य जानेगे नीचे के पैराग्राफ मे।

World’s Largest Cricket Stadium

जैसा की हमने बताया की यह मैदान जिसका नाम मौजूदा प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नाम पर रखा गया है, विश्व का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है। यह क्रिकेट स्टेडियम अब भारत का सबसे बड़ा खेल मैदान भी बन गया है।

इस मैदान में 1,10,000 दर्शको के बैठने कि क्षमता है। यह क्रिकेट स्टेडियम गुजरात के अहेमदबाद शहर में स्थित है।

यह आपके मन में जरुर ये ख्याल आता होगा कि अगर यह सबसे बड़ा क्रिकेट मैदान है तो फिर दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम कौन सा है ? और इस सवाल का जवाब है मेलबोर्न क्रिकेट ग्राउंड जो ऑस्ट्रेलिया के मेलबोर्न में स्थित है। इसके साथ ही हम ये भी बता दे यह मैदान विश्व का दूसरा सबसे बड़ा स्टेडियम है।

World's-Largest-Cricket-Stadium
World’s Largest Cricket Stadium

Narendra Modi Stadium की खासियते

  1. इस स्टेडियम को 63 एकड़ क्षेत्रफल मे बनाया गया है।
  2. इस मैदान मे 3 एंट्री गेट्स है।
  3. यह विश्व का इकलौता स्टेडियम है जिसमे सेंटर पिच एवं अभ्यास के लिए एक ही मिट्टी का उपयोग किया गया है।
  4. यह स्टेडियम को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि जब भी कोई खिलाड़ी बॉउन्ड्री मारे तो स्टेडियम मे बैठा हर दर्शक उससे देख पाएगा।
  5. इस स्टेडियम को सबसे पहले 1982 मे गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन ने बनवाया था। उस समय इसकी क्षमता 53,000 दर्शकों की थी।
  6. पुराने स्टेडियम को सं 2015 मे पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया गया था। इसके बाद 2017 मे इससे दुबारा बनाने का कार्य प्रारंभ किया गया।
  7. इस स्टेडियम मे पहला मैच आज (24 फरवरी 2021) भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। यह मैच डे नाइट होगा, और इस मैच मे गुलाबी गेंद का उपयोग होगा।
  8. यह दुनिया का इकलौता ग्राउन्ड है जिसमे 4 विश्वस्तरीय ड्रेसिंग रूम के साथ ही एक जिम है।
  9. इस मैदान मे पहली बार 11 सेंटर पिच बनाई गई।
  10. यहा पर हरे घास के नीचे रेट का इस्तेमाल किया गए है। जिसका फायदा ये होगा की भारी बारिश मे भी कुछ ही घंटों मे फिर से शुरू हो जाएगा।
  11. नरेंद्र मोदी स्टेडियम के पास मेट्रो लाइन की भी व्यवस्था की गई है।
  12. इस स्टेडियम मे 10 हजार दो पहिया वाहन और 4 हजार कार कि पार्किंग की व्यवस्था कि गई है। स्टेडियम मे प्रवेश और निकास के लिए अलग अलग गेट की व्यवस्था है।

विश्व के सबसे बड़ा स्टेडियम The Rungrado 1st May Stadium

अगर बात करे विश्व के सबसे बड़े स्टेडियम की तो वह है उत्तर कोरिया मे जिसका नाम है The Rungrado 1 st May Stadium यह स्टेडियम एक multi purpose स्टेडियम है। विश्व का सबसे बड़ा स्टेडियम Rungra Island पर प्योंगयोंग शहर मे स्थितः है, जो कि उत्तर कोरिया की राजधानी भी है।

इस स्टेडियम की बात करे तो सबसे बड़ा खेल मैदान इसलिए है क्यू की यहा पर 1,50,000 दर्शकों के बैयहने की सुविधा है। मगर डेढ़ लाख क्षमता वाले दावे पर विश्व मे काफी देश को शक है। क्यू की उत्तर कोरिया मे जाके कोई भी इस दावे को सत्यापित नहीं कर सकता है।

यह भी पढे :-

Leave a Comment