India’s 1st Undersea Tunnel in Hindi

India’s 1st Undersea Tunnel in Hindi:- भारत मे पहली बार समुन्द्र के अंदर एक सुरंग का निर्माण किया जा रहा है। और इस सुरंग का निर्माण भारत के आर्थिक राजधानी यानि कि मुंबई में किया जा रहा है।

इस सुरंग कि कुल लम्बाई होगी 2.07 KMs जिसमे से मात्र 1 KM हिस्सा समुन्द्र के अन्दर से गुजरेगा। यह सुरंग एक Twin टनल होगा। मतलब ये कि आने और जाने के लिए दोनों तरफ से अलग अलग सुरंग (रास्ते) होंगे। तो आइये इस सुरंग के बारे में विस्तार से जानते है।

India’s 1st Undersea Tunnel in Hindi

जैसा कि हमने आपको ऊपर बताया कि यह भारत का पहला ऐसा सुरंग है, जो समुन्द्र के अन्दर से होकर गुजरेगा। इसके निर्माण का कार्य जोर शोर से चल रहा है, और उम्मीद ये कि जा रही है कि इसका निर्माण सन 2023 में पूरा हो जाएगा।

इसके साथ ही, हम आपको ये भी बता दे कि इस पुरे परियोजना का नाम Mumbai Coastal Road Project है। इस सड़क परियोजना की कुल लंबाई होगी 10.58 KMs जिसमे से 2.07 KMs हिस्से मे टनल (सुरंग) का निर्माण होगा। और इसी 2.07 KMs मे से मात्र 1 KM हिस्सा ही समुन्द्र के अंदर से गुजरेगा।

India's-1st-Undersea-Tunnel-in-Hindi
Credit ;- Indian Express

उम्मीद है अब आपको समझ मे आ गया होगा की यह मात्र सुरंग बनाने की परियोजना ना होकर एक सड़क परियोजना है। और इस परियोजना का मकसद उत्तर मुंबई और दक्षिण मुंबई को आपस मे जोड़ना।

Princess Street flyover मरीन ड्राइव से शुरू होकर प्रियदर्शिनी पार्क तक पुरे टनल का निर्माण होना है। उप्पर दिए गए चित्र के माध्यम से आप अची तरह से समझ पाएंगे।

और ये पुरे रोड का जो प्रोजेक्ट है, वह अंत में बांद्रा वरली सी लिंक से जुड़ जाएगा। जिससे कि उत्तर और दक्षिण मुंबई कि दूरी कम हो जाएगी और सफ़र आसान होगा सकेगा भविष्य में।

दुनिया में कहाँ कहाँ Undersea Tunnel है

Channel Tunnel या Euro tunnel

अगर हम बात करे दुनिया भर में मौजूद कुछ महतवपूर्ण Undersea Tunnel कि तो उसमे नाम पहला नाम आता है Channel टनल कि। क्यों कि यह सुरंग दो देशो (इंग्लैंड और फ्रांस ) को आपस में जोड़ता है। चैनल टनल इंग्लिश चैनल नामक समुन्द्र के निचे से होकर गुजरता है।

इसकी कुल लम्बाई है 50.45 KMs है। इस सुरंग को Eurotunnel के नाम से भी जाना जाता है। इसके साथ ही यह टनल Seabed (समुन्द्र तल ) के 75 मीटर निचे से होकर गुजरता है।

Seikan Tunnel जापान

यह सुरंग एक रेल्वे टनल है जिसमे से डबल लाइन गुजरती है। इस सुरंग की कुल लंबाई 53.85 KMs जिसमे से 23.3 KMs का हिस्सा समुन्द्र के नीचे से निकलता है। जापान का यह सुरंग उत्तरी द्वीप पर स्थित होक्काइडो को जापानी मुख्य द्वीप होन्शु के एओमोरी प्रान्त से जोड़ता है। यह सुरंग Seabed (समुन्द्र तल ) के 100 मीटर निचे से होकर गुजरता है।

India’s 1st Undersea Tunnel

वापस अगर हम बात करे भारत कि तो मुंबई में जो सुरंग बन रही है वह समुन्द्र तल के मात्र 20 मीटर निचे से होकर गुजरेगा। चुकी मुंबई वाली सुरंग तट से काफी करीब है, इसलिए यहा गहराई उतनी अधिक नहीं है। यहा पर अमूमन समुन्द्र की गहराई मात्र 4 से 5 मिटर ही है।

हम आपको ये भी बताते चले की प्रियदर्शिनी पार्क से मरीन ड्राइव सेक्शन के लिए CRCHI स्लरी टनल बोरिंग मशीन 26 अप्रैल, 2020 को मुम्बई पहुच गया था। और हाल ही मे सुरंग के काम को काफी तेजी से किया जा रहा है।

उम्मीद है हमने आपको India’s 1st Undersea Tunnel के बारे मे सभी जानकारी दे दी होगी। फिर भी कोई शक या सवाल हो तो कमेन्ट बॉक्स मे जरूर पूछिए। और जानकारी अच्छी लगी हो तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूले।

यह भी पढे :-

Leave a Comment