6 Best Mangoes In Bihar | बिहार के 6 प्रसिद्ध आम | pdf Download

बिहार के प्रसिद्ध आम: जैसा कि हम सब जानते है, आम को फलो का राजा कहा जाता है। पर आम को यू हि फलों का राजा नहीं कहा जाता है। उसे राजा बनाता है उसके बहुत सारे गुण, जो दूसरे फलों में नहीं होता है। आम में बायो एक्टिव कंपाउड और Fibre होने के कारण यह स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है।

भारत में जो आम की प्रजाति पाई जाती है उसे Mangifera indica कहा जाता है। यह भारत के साथ ही पाकिस्तान और म्यांमार में भी पाया जाता है।आम भारत के साथ साथ पाकिस्तान, फिलीपींस में भी राष्ट्रीय फल है। तो आइए हम बिहार के 6 प्रसिद्ध आम के बारे में जानते है।

जर्दालू आम

best-mangoes-of-bihar
Jardaalu aam

यह बिहार के भागलपुर में पाया जाता है। यह आम हल्के पीले रंग का होता है, तथा अपने विशेष खुशबू के कारण विश्व भर में प्रसिद्ध है। इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर कि पत्रिका Geographical Indication में भी शामिल कर लिया गया है, और इसे GI टैग भी मिल गया है। भागलपुर में जर्दालू आम को सबसे पहले अली खान बहादुर ने जगदीशपुर प्रखण्ड के तेजपुर में उगाया था।

इस आम की खासियत का अंदाजा इस बात से लगा सकते है कि, ये आम सन् 2006 से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर देश के प्रथम नागरिक माननीय राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को हर वर्ष भेजा जाता है।

आम्रपाली आम

best-mangoes-in-bihar
Amrapali

इस आम का विकास भारतीय अनुसंधान संस्थान नई दिल्ली में हुआ है। यह Hybrid प्रकार का आम है, जो दशहरी और नीलम आम को क्रॉस करा कर बनाया गया है। इसका रंग लाल सुर्ख होता है, और हल्का खट्टा मीठा स्वाद के कारण विदेशियों की पहली पसंद बनी हुई है। इस आम में कैरोटीन की मात्रा काफी आधिक होती है।

आम्रपाली आम एक बौनी प्रजाति का आम है जिसकी लंबाई औसतन दूसरे आमो से कम होती है। इसमें कार्बहाइड्रेट, विटामिन ए और बी पाए जाते है। यह बिहार में पाया जाना वाला प्रमुख आमों में से एक है।

हिमसागर आम

best-mangoes-in-bihar
Himsagar aam

जो आम को राजा की उपाधि मिली है दरअसल इसी आम की वजह से मिली है। इसका रंग नारंगी और पीला होता है। इसका वजन लगभग 250 से 300 ग्राम होता है। यह आम मुख्यत बंगाल और बांग्लादेश में राजा शाही मे मिलता है। मगर यह आम बिहार में भी काफी अच्छी मात्रा में उगाया जा रहा है।

यह आम काफी कम समय के लिए बाजार में उपलब्ध होता है। बंगाली लोगो के द्वारा सबसे पसंद किए जाना वाला आम है। इस आम से बने Mango शेक की भी काफी मांग होती है, क्यों कि इसका स्वाद ही कुछ ऐसा है।

प्रसिद्ध आम दशहरी

best-mangoes-in-bihar
Dashari


यह उत्तर भारत में सबसे उत्तम आम के रूप में जाना जाता है। इसका रंग हल्का पीला होता है, इसकी मांग और मूल्य हमेशा अधिक बनी रहती है। इस आम की खेती उत्तर भारत के साथ ही दक्षिण भारत के कुछ इलाकों में भी काफी मात्रा में होने लगी है।


यह आम उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के साथ ही फिरोजपुर और काकोरी इलाके में उगाया जाता है। दशहरी आम की एक प्रजाति है जिसकी भिन खुशबू की वजह से विदेशो में काफी प्रसिद्ध है। उत्तर प्रदेश का मलिहाबाद दशहरी आम का सबसे बड़ा उत्पादक है।

प्रसिद्ध लंगड़ा आम

best-mangoes-in-bihar
Langda Aam

लंगड़ा आम प्रजाति कि उत्पति उत्तर प्रदेश के बनारस मे हुआ है, और इसे बनारसी लंगड़ा भी कहा जाता है। वाराणसी के चिरईगांव में इसकी सबसे अधिक पैदावार होती है। काशी विद्यापीठ, बड़ागांव, सेवापुरी, आराजीलाइन, हरहुआ, सहित आठों ब्लॉकों में इसके बागीचे हैं।

पक्क जाने के बाद भी लंगड़ा आम अपना हरा रंग बनाए रखता है, जबकि अन्य आम पीले-लाल रंग में बदल जाते हैं। इस रसदार फल की खेती उत्तर प्रदेश, बिहार, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, मध्य प्रदेश, उड़ीसा, पंजाब, पश्चिम बंगाल और राजस्थान सहित कई राज्यों में की जाती है।

दुधिया मालदा आम

best-mangoes-in-bihar

बिहार के पटना के पास दीघा इलाके में मालदा आम कि खेती काफी मात्रा मे कि जाती है। इसका छिलका पतला होता है और अपने अद्भुत स्वाद के लिए काफी मशहूर है। पटना के दीघा घाट के मालदा आम की खुशबू और मिठास के दीवानें देश-विदेश तक फैले हैं।

मालदा आम की मिठास और खुशबू की वजह से हर साल अमेरिका, यूरोप, दुबई, स्वीडन, इंग्लैंड आदि देशों में रहने वाले लोग इसे यहा से मंगवाते हैं। महाराष्ट्र, यूपी, गुजरात, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, राजस्थान आदि राज्यों में भी मालदा आम के कद्रदानों की भरमार है।

यह भी पढे :-

उम्मीद है ऊपर दी गई जानकारी पसंद आई होगी। GK (सामान्य ज्ञान) से संबंधित अन्य जानकारी के लिए गूगल पर Smart GK Hindi सर्च करे।

Leave a Comment