बिहार में कितने प्रकार की फसल उगाई जाती है

बिहार में कितने प्रकार की फसल उगाई जाती है: जैसा कि हम सभी लोग जानते है कि बिहार एक कृषि प्रधान राज्य है। और इसकी 76% जनसंख्या कृषि क्षेत्र पर ही निर्भर है।

अगर हम बात करे बिहार मे औसत होने वाली वर्षा कि तो वह मॉनसून मे कुल 1,027.6 mm तक होती है। और पूरे साल मे देखे तो औसत 1,205.6 mm वर्षा राज्य मे होती है।

जैसा की हमने ऊपर जाना कि राज्य मे बारिश अच्छी खासी होती है। और बिहार ही नहीं बल्कि समूचे भारत मे फसलों की पैदावार काफी हद तक मानसूनी बारिश पर निर्भर होती है।

तो ऐसे में ये जानना बहुत ही जरूरी हो जाता है कि बिहार में कितने प्रकार की फसल उगाई जाती है? हम इस महत्वपूर्ण सवाल का जवाब इस लेख के माध्यम से जानेंगे।

बिहार में कितने प्रकार की फसल उगाई जाती है

राज्य में आम तौर से देखें तो सभी प्रकार कि फसलें उगाई जाती है। किन्तु हम उन फसलों कि चर्चा करेंगे जिनकी अच्छी खासी उपज हो और जिसे बिहार सरकार के कृषि विभाग द्वारा अपने वर्षिक कृषि आंकड़ें में शामिल किया जाता हो।

राज्य के कृषि उत्पादन को दो भागों में विभाजित किया जा सकता है।

(क) खाद फसलें  (ख़) नगदी फसलें

खाद फसलें

खाद फसलें वह होती है जिससे भोजन बनाया जाता है, और इसमें बिहार बहुत हद तक आत्मनिर्भर है। खाद फसलों को हम फिर से तीन क्षेत्रों में विभाजित कर सकते है।

(1) तेलहनी फ़सले (2) अनाज वाली फ़सले (3) दलहनी फ़सले

तेलहनी फ़सले

बिहार मे मुख्यतः 6 प्रकार की तेलहनी फ़सले उगाई जाती है। जो निम्नलिखित टेबल के माध्यम से दर्शाया गया है।

क्रांफसलमौसमअग्रणी जिले
1सरसोंरबीबेगूसराय, समस्तीपुर, नालंदा और गया।
2तीसी या अलसीरबीऔरंगाबाद, किसनगंज, पश्चिम चंपारण और भभुआ
3तिलखरीफ / रबीसुपौल, समस्तीपुर, किसनगंज और मधुबनी
4सूरजमुखीरबीमधेपुरा, पूर्णिया,
5कुसुम (Safflower)खरीफ / रबीदरभंगा, मुजफ्फरपुर और खगरिया
6मूंगफलीरबीनवादा, पश्चिम चंपारण, गया और नालंदा

ऊपर दिए गए तेलहनी फ़सले की पूरी pdf लिस्ट डाउनलोड करने के लिए यहा क्लिक करे।

अनाज वाली फ़सले

बिहार मे प्रमुख रूप से 8 प्रकार की अनाज वाली फ़सले उगाई जाती है। जो निम्नलिखित टेबल के माध्यम से दर्शाया गया है।

क्रांफसलमौसमअग्रणी जिले
1धानखरीफरोहतास, औरंगाबाद, बांका और नालंदा।
2गेहूरबीरोहतास, सीतामढ़ी, बक्सर और नालंदा।  
3मक्काखरीफ / रबीकटिहार, भागलपुर, अररिया और समस्तीपुर।   
4जौरबीभभुआ, बक्सर, औरंगाबाद, और भोजपुर।  
5जवारखरीफ / रबीभोजपुर, बक्सर, पटना और  समस्तीपुर।  
6बाजरारबीबक्सर, भोजपुर, सीवान  और भागलपुर
7रागी (मड़ुआ)खरीफमधुबनी, सुपौल, दरभंगा और सहरसा  
8छोटे बाजरा (Small Millets)रबीखगरिया, सीवान, भागलपुर और भोजपुर

ऊपर दिए गए अनाज वाली फ़सलो की पूरी pdf लिस्ट डाउनलोड करने के लिए यहा क्लिक करे।

बिहार में कितने प्रकार की फसल उगाई जाती है

दलहनी फ़सले

बिहार मे दलहनी फसलों को मौसम के अनुकूल उगाया जाता है। मतलब ये की यहा खरीफ और रबी दोनों ही मौसमों मे दलहनी फसलों कि खेती की जाती है। दलहनी फसलों को मौसम के अनुरूप नीचे दिए गए टेबल के माध्यम से दर्शाया गया है।

क्रांफसलमौसमअग्रणी जिले
1अरहरखरीफजमुई, पूर्व चंपारण, भभुआ और रोहतास।
2उरदखरीफकटिहार, खगरिया, भागलपुर और मधुबनी।  
3भदई मूंगखरीफअररिया, गया, किसनगंज और भागलपुर।  
4कुलथीखरीफगया, मधेपुरा, बांका और किसनगंज।  
5घागराखरीफरोहतास, गया, किसनगंज और भोजपुर।  

ऊपर दिए गए खरीफ मौसम वाली दलहनी फ़सलो की पूरी pdf लिस्ट डाउनलोड करने के लिए यहा क्लिक करे।

क्रांफसलमौसमअग्रणी जिले
1चनारबीनालंदा, गया, पटना और औरंगाबाद।
2मसूररबीपटना, नालंदा, औरंगाबाद और गया।  
3मटररबीबेगूसराय, खगरिया, भागलपुर और औरंगाबाद।  
4खेसारीरबीपटना, औरंगाबाद, जहानाबाद और भोजपुर।  
5ग्रीसमकालीन मूंगरबीमुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, सुपौल और दरभंगा।  

ऊपर दिए गए रबी मौसम वाली दलहनी फ़सलो की पूरी pdf लिस्ट डाउनलोड करने के लिए यहा क्लिक करे।

नगदी फसलें

नगदी फ़सले उन फसलों को कहा जाता है, जिनकी बिक्री से किसान को पैसे मिलते हो। और इन फसलों को अक्सर उगाया ही जाता है बेचने के लिए।

क्रांफसलमौसमअग्रणी जिले
1गन्नारबीपश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, और गोपालगंज।
2तंबाकूखरीफ / रबीसमस्तीपुर और वैशाली
3जूटरबीपूर्णिया, कटिहार, किशनगंज और अररिया
4लीचीखरीफमुजफ्फरपुर, वैशाली, मोतीहारी और पूर्णिया

ये भी पढे :

Leave a Comment