International Women’s Day In Hindi [2022]

International Women’s Day In Hindi:- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एक वैश्विक दिवस है जो महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक उपलब्धियों का जश्न मनाने का दिवस है। यह दिन लैंगिक समानता में तेजी लाने के लिए दुनिया भर मे की जा रही प्रयासों के उत्सव का भी दिन है।

इस दिन दुनिया भर में महत्वपूर्ण कार्यकर्म और विभिन संगोष्ठी का भी आयोजन किया जाता है। इसके साथ ही संसार भर मे अनेकों समूह महिलाओं की उपलब्धियों या महिलाओं की समानता के लिए रैली निकालने के लिए एक साथ आते हैं।

तो आइए दोस्तों हम कुछ महत्वपूर्ण सवालों के जवाब जान लेते है, जैसे की अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पहली बार कब मनाया गया, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को ही क्यू मनाया जाता है, और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2021 की थीम क्या है ? इसके साथ ही हम ये भी जानेगे की भारतीय राष्ट्रीय महिला दिवस कब मनाया जाता है और क्यू ?

International Women’s Day History

आइए जानते है की अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को ही क्यू मनाया जाता है। इसे समझने के लिए हमे इसकी पूरी इतिहास समझने की जरूरत पड़ेगी, जो कि शुरू होती है 1900 ई के शुरुवाती वर्षों से।

1900

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (IWD) 1900  के शुरुआती वर्षों से मनाया जाने लगा था। दरअसल ये वो समय था जब औद्योगिक दुनिया में बहुत अधिक विस्तार और अशांति व्याप्त थी। और साथ ही इसी काल खंड मे बढ़ती जनसंख्या वृद्धि और कट्टरपंथी विचारधाराओं के उदय को देखा जाने लगा था।

1908

सं 1908 मे महिला उत्पीड़न और बढ़ते असमानता के विरुद्ध अभियान में महिलाओं को अधिक मुखर और सक्रिय बनने के लिए प्रेरित किया। इस समय महिलाओं में बड़ी अशांति थी, और इस समाज मे मौजूद इस व्यवस्था के खिलाफ आलोचनात्मक बहस हो रही थी।

उसी वर्ष तकरीबन 15,000 महिलाओं ने न्यूयॉर्क शहर के बीचों बीच एक मार्च निकाल, उस मार्च के मुख्य मुद्दे थे, कम घंटे, बेहतर वेतन और मतदान के अधिकार की मांग।

1909

सं 1909 मे सोशलिस्ट पार्टी ऑफ अमेरिका की एक घोषणा के अनुसार, संयुक्त राज्य अमेरिका में पहला राष्ट्रीय महिला दिवस (NWD) 28 फरवरी को मनाया गया। उसके बाद महिलाओं ने 1913 तक NWD को फरवरी के आखिरी रविवार को मनाया।

International-Women's-Day-In-Hindi
1914 मे महिला दिवस को दर्शाता हुआ पोस्टर (Credit :- Wikipedia)
1913-14

इसके बाद एक महत्वपूर्ण पड़ाव आता है सं 1913-14 का। ये वो समय था जब प्रथम विश्व युद्ध की शुरुवात हो चुकी थी और उस दौर मे शांति के लिए रूसी महिलाओं ने अभियान चलाया। और रूसी महिलाओं ने 23 फरवरी को अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया, जो की फरवरी का आखिरी रविवार था।  

उसके पश्चात गहन चर्चा के बाद इस बात पर सहमति बन गई की अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को 8 मार्च को वार्षिक रूप से मनाया जाएगा। दरअसल 8 मार्च Gregorian calendar मे 23 फरवरी को दर्शाता है। इसके साथ ही 1914 में, पूरे यूरोप में महिलाओं ने युद्ध के खिलाफ अभियान चलाने और महिलाओं की एकजुटता व्यक्त करने के लिए रैलियां कीं।

1917

सं 1917 मे प्रथम विश्व युद्ध 20 लाख से अधिक रूसी सैनिकों की मौत के विरोध मे “रोटी और शांति” के नाम से अभियान शुरू कर दिया जो की संयोग से 23 फरवरी की तारीख थी। और जैसा की हमने बताया की Gregorian calendar मे 23 फरवरी 8 मार्च को दर्शाता है।   

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पहली बार कब मनाया गया

1975

संयुक्त राष्ट्र द्वारा 1975 में पहली बार अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। उसके बाद दिसंबर 1977 में, संयुक्त राष्ट्र  की महासभा (General Assembly) ने सदस्य देशों द्वारा वर्ष के किसी भी एक दिन को महिला अधिकारों और अंतर्राष्ट्रीय शांति के लिए मनाया जाने का आह्वान किया।

और ये उन सदस्य देशों पर छोड़ दिया की वो किस दिन इसे मानते है, जो की उनकी ऐतिहासिक और राष्ट्रीय परंपराओं के अनुसार अनुकूल हो।

उम्मीद है आपको जवाब मील गया होगा की आखिर 8 मार्च को ही क्यू अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। और पहली पर ये दिवस कब मनाया गया।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2021 की थीम क्या है

हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एक theme रखी गई है। और इस वर्ष का थीम है, “Women in leadership: an equal future in a COVID-19 world” यानी “महिला नेतृत्व: COVID-19 की दुनिया में एक समान भविष्य को प्राप्त करना” रखी गई है।

भारतीय राष्ट्रीय महिला दिवस कब मनाया जाता है और क्यू ?

National Women’s Day in India :- आइए अब बात करते है भारतीय राष्ट्रीय महिला दिवस की, जो की भारत में हर वर्ष 13 फरवरी को माने जाता है। मगर बहुत ही कम लोग जानते है की 13 फरवरी को ही राष्ट्रीय महिला दिवस क्यों मनाया जाता है।

दरअसल 13 फरवरी को ही प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी व कवयित्री सरोजिनी नायडू का जन्म हुआ था। ये वही सरोजिनी नायडू है जिन्हे हम उनके कविताओं के कारण ‘भारत कोकिला’ के रूप में भी जानते है। हम आपको बताते चले कि सरोजिनी नायडू का जन्म 13 फरवरी, 1879 को हुआ था।

उम्मीद है हमने आपको International Women’s Day के बारे मे सभी जानकारी दे दी होगी। फिर भी कोई शक या सवाल हो तो कमेन्ट बॉक्स मे जरूर पूछिए। और जानकारी अच्छी लगी हो तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूले।

यह भी पढे :-

Leave a Comment