All Indian Navy Exercises in Hindi

All Indian Navy Exercises in Hindi : हैलो दोस्तों आज हम चर्चा करेंगे भारतीय नौसेना द्वारा किए जाने वाले सभी महत्वपूर्ण युद्ध अभ्यासों की। इस लेख मे हम जानेंगे की भारतीय नौसेना किन किन देशों के साथ युद्ध अभ्यास करती है।

इसके साथ हम ये भी जानेंगे की यह अभ्यास पहली बार कब शुरू हुआ और इसमे भारत के अलावा कौन कौन से देश हिस्सा लेते है। हम यह भी बताएंगे की यह अभ्यास आखिरी बार कब हुआ था।

तो आइए दोस्तों हम अपने आज के टॉपिक All Indian Navy Exercises in Hindi पर आगे बढ़ते है।

हम नौसेना से जुड़े सभी अभ्यासों को इंग्लिश alphabetical ऑर्डर मे जानेंगे।

1. AUSINDEX

यह नौसैनिक अभ्यास भारत और ऑस्ट्रेलिया के नौसेनाओ के बीच होता है। इस युद्ध अभ्यास की शुरुवात सन् 2015 मे हुई थी। इस अभ्यास का चौथा संस्करण (4th edition) सितंबर (6-10) के बीच सन् 2021 मे संपन हुआ।

पिछली बार यह अभ्यास बंगाल की खाड़ी मे विशाखापत्तनम तट पर हुआ था। इस बार यह अभ्यास ऑस्ट्रेलिया के तट पर किया गया।

EXCERCISE NAME NATIONS PARTICIPATING START YEARLAST CONDUCTED
AUSINDEX INDIA & AUSTRALIA20152021, AUSTRALIAN COAST

यह अभ्यास एक द्विवाषिक exercise है, जिसे हर दो वर्ष मे एक बार किया जाता है। सन् 2021 के अभ्यास मे भारतीय नौसेना के तरफ से दो युद्ध पोत INS Shivalik और INS Kadmatt ने भाग लिया था।

2. BONGOSAGAR

यह नौसैनिक अभ्यास भारत और बांगलादेश के नौसेनाओ के बीच होता है। इस युद्ध अभ्यास की शुरुवात सन् 2019 मे हुई थी। इस अभ्यास का दूसरा संस्करण सन् 2020 मे उत्तरी बंगाल की खाड़ी मे हुआ था।

EXCERCISE NAME NATIONS PARTICIPATING START YEARLAST CONDUCTED
BONGOSAGAR INDIA & BANGLADESH20192020, BAY OF BENGAL

इस अभ्यास का महत्व इसलिए भी ज्यादा है क्यू की बांगलादेश ने इसी वर्ष अपने राष्ट्रपिता बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान की 100 वी जयंती मना रहा है। जिसे बांग्लादेश ने मुजीब बरसों (Mujib Barsho) नाम दिया है।

3. IBSAMAR

यह नौसैनिक अभ्यास तीन देशों के नौसेनाओ के बीच किया जाता है। जिसमे भारत के अलावा ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका शामिल है। इस युद्ध अभ्यास मे भारत की शुरुवात सन् 2006 मे हुई थी। उसके बाद से भारत हर अभ्यास मे भाग लेता आया है।

EXCERCISE NAME NATIONS PARTICIPATING START YEARLAST CONDUCTED
IBSAMAR INDIA, BRAZIL & SOUTH AFRICA20062018, SOUTH AFRICA

यह अभ्यास एक बहुराष्ट्रीय समुद्री अभ्यास है, सन् 2018 मे इसे आखिरी बार दक्षिण अफ्रीका के तट पर किया गया था। सन् 2018 के अभ्यास मे भारतीय नौसेना के तरफ से दो युद्ध पोत INS Tarkash और INS Kolkata ने भाग लिया था।

4. INDRA

यह नौसैनिक अभ्यास भारत और रूस के नौसेनाओ के बीच होता है। इस युद्ध अभ्यास की शुरुवात सन् 2003 मे हुई थी। वर्तमान मे यह युद्ध अभ्यास तीनों सेनाओ का अभ्यास बन चुका है। दरअसल सन् 2017 मे इस नौसैनिक अभ्यास को Tri Services Exercise के रूप मे तब्दील कर दिया गया।

EXCERCISE NAME NATIONS PARTICIPATING START YEARLAST CONDUCTED
INDRA INDIA & RUSSIA20032021, BALTIC SEA

इस नौसैनिक अभ्यास का 12वां संस्करण (12th edition) बाल्टिक सागर में 28 और 29 जुलाई, 2021 को आयोजित किया गया। सन् 2021 के अभ्यास मे कोविड संबंधी पाबंदियों की वजह से भारतीय नौसेना के तरफ से सिर्फ एक युद्ध पोत INS Tabar ने भाग लिया था।

5. INDO THAI CORPAT

भारतीय नौसेना और रॉयल थाई नौसेना के बीच होने वाले इस समन्वित गश्ती को इंडो-थाई कॉर्पैट या अंग्रेजी मे (Indo-Thai CORPAT) कहते है। इस समन्वित गश्ती की शुरुवात सन् 2005 मे हुई थी। यह समन्वित गश्ती साल मे दो बार आयोजित की जाती है।

EXCERCISE NAME NATIONS PARTICIPATING START YEARLAST CONDUCTED
INDO THAI CORPAT INDIA & INDONESIA20052021, BALTIC SEA

इस समन्वित गश्ती का 32वां संस्करण (32th edition) 12-14 नवंबर 2021 तक अपने अपने समुन्द्री सीमा के साथ आयोजित किया गया।

सन् 2021 के अभ्यास मे भारतीय नौसेना के तरफ से एक स्वदेश निर्मित मिसाइल कार्वेटयुद्ध पोत INS Karmukh और थाइलैंड का जहाज़ (एचटीएमएस) टायनचोन, जो की एक खामरोसिन क्लास एंटी-सबमरीन पेट्रोल क्राफ्ट है, ने भाग लिया था।

All Indian Navy Exercises in Hindi

6. JIMEX

all-indian-navy-exercises

यह नौसैनिक अभ्यास भारत और जापान के नौसेनाओ के बीच होता है। इस युद्ध अभ्यास की शुरुवात सन् 2012 मे हुई थी। यह अभ्यास एक द्विवाषिक exercise है, जिसे हर दो वर्ष मे एक बार किया जाता है।

EXCERCISE NAME NATIONS PARTICIPATING START YEARLAST CONDUCTED
JIMEX INDIA & JAPAN20122021, ARABIAN SEA

इस अभ्यास का पाँचवा संस्करण दिनांक 6 से 8 अक्टूबर 2021 तक अरब सागर में आयोजित किया गया था। सन् 2021 के अभ्यास मे भारतीय नौसेना के तरफ से एक स्वदेश निर्मित गाइडेड मिसाइल स्टेल्थ डिस्ट्रॉयर INS Kochi और गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट INS Teg ने भारत का प्रतिनिधित्व किया था।

वही जापान मेरीटाइम सेल्फ डिफेंस फ़ोर्स का प्रतिनिधित्व जेएमएसडीएफ जहाज कागा, जो एक इज़ुमो क्लास हेलीकॉप्टर कैरियर है और मुरासामे, एक गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर द्वारा किया गया था।

7. KAKADU

यह युद्ध अभ्यास ऑस्ट्रेलिया के नौसेना द्वारा आयोजित किया जाता है, जिसमे ऑस्ट्रेलिआई वायुसेना भी बढ़ चढ़ के हिस्सा लेती है। यहाँ गौर करने वाली बात यह है की इस नौसैनिक युद्ध अभ्यास मे लगभग 27 देशों की नौसेना हिस्सा लेती है।

यह अभ्यास एक द्विवाषिक exercise है, जिसे हर दो वर्ष मे एक बार किया जाता है। यह द्विवार्षिक अभ्यास डार्विन और उत्तरी ऑस्ट्रेलियाई अभ्यास क्षेत्रों {Northern Australian Exercise Areas
(NAXA)} में आयोजित किया जाता है।

all-indian-navy-exercises
KAKADU NAVAL EXCERCISES 2018
EXCERCISE NAME NATIONS PARTICIPATING START YEARLAST CONDUCTED
KAKADUINDIA, AUSTRALIA, US, UAE, CHINA, JAPAN, NEW ZEALAND & 20 MORE COUNTRIES19932018, DARWIN

इस अभ्यास का चौदहवां संस्करण (14th edition) दिनांक 29 अगस्त से 18 सितंबर तक सन् 2018 में आयोजित किया गया था। सन् 2018 के अभ्यास मे भारतीय नौसेना के तरफ से एक स्वदेश निर्मित गाइडेड मिसाइल स्टेल्थ फ्रीगेट INS Shahyadri ने भारत का प्रतिनिधित्व किया था।

8. MALABAR

यह नौसैनिक अभ्यास भारत और अमेरिका के नौसेनाओ के बीच सन् 1992 शुरू हुआ था। किन्तु बाद मे इस युद्ध अभ्यास मे सन् 2015 मे जापान और सन् 2020 मे ऑस्ट्रेलिया को भी शामिल कर लिया गया।

अब इस अभ्यास मे QUAD देशों की सभी नौसेना शामिल हो गई है। यह अभ्यास एक वार्षिक नौसैनिक अभ्यास है, जिसे हर वर्ष आयोजित किया जाता है।

EXCERCISE NAME NATIONS PARTICIPATING START YEARLAST CONDUCTED
MALABARINDIA, JAPAN, AUSTRALIA & US19922021, BAY OF BENGAL

इस अभ्यास का पचीसवां संस्करण (25th edition) 12-15 अक्टूबर सन् 2021 में आयोजित किया गया था। सन् 2021 के अभ्यास मे भारतीय नौसेना के तरफ से एक स्वदेश निर्मित गाइडेड मिसाइल स्टेल्थ फ्रीगेट INS Satpura और विध्वंशक श्रेणी का जहाज INS Ranvijay ने भारत का प्रतिनिधित्व किया था।

9. MILAN

यह युद्ध अभ्यास भारतीय नौसेना द्वारा आयोजित किया जाता है। जिसकी शुरुवात सन् 1995 मे हुई थी। यहाँ गौर करने वाली बात यह है की इस नौसैनिक युद्ध अभ्यास मे लगभग 16 देशों की नौसेना हिस्सा लेती है।

all-indian-navy-exercises
Milan 2018 – 10th Edition

यह अभ्यास एक द्विवाषिक exercise है, जिसे हर दो वर्ष मे एक बार किया जाता है। यह द्विवार्षिक अभ्यास पूर्व में, पोर्ट ब्लेयर में आयोजित किया जाता था मगर अब इसे विशाखापत्तनम में स्थानांतरित कर दिया गया है।

सन् 2020 मे होने वाले अभ्यास को कोविड के कारण स्थगित कर दिया गया और अब यह अभ्यास सन् 2022 मे आयोजित की जाएगी।

EXCERCISE NAME NATIONS PARTICIPATING START YEARLAST CONDUCTED
MILANINDIA, BANGLADESH, COMBODIA, INDONESIA, SINGAPORE, NEW ZEALAND & 10 MORE COUNTRIES19952018, PORT BLAIR

सन् 2020 मे होने वाले अब्यास मे कुल 41 देशों को आमंत्रण भेजा गया है। और पहली बार इस अभ्यास मे QUAD देशों के सभी सदस्य देशों के नौसेनाओ के हिस्सा लेने की उम्मीद है।

इस अभ्यास का दसवां संस्करण (10th edition) 11-13 मार्च सन् 2018 में आयोजित किया गया था। सन् 2018 के अभ्यास मे भारतीय नौसेना के तरफ से INS Sahyadri, Jyoti, Kirch, Kulish, Saryu, Kesari, Baratang and Bangaram और INLCU L51 ने भारत का प्रतिनिधित्व किया था।

10. NASEEM-AL-BAHR (or Sea Breeze)

यह नौसैनिक अभ्यास भारत और ओमान के नौसेनाओ के बीच होता है। इस युद्ध अभ्यास की शुरुवात सन् 1993 मे हुई थी। यह अभ्यास एक द्विवाषिक exercise है, जिसे हर दो वर्ष मे एक बार किया जाता है।

EXCERCISE NAME NATIONS PARTICIPATING START YEARLAST CONDUCTED
NASEEM-AL-BAHR INDIA & OMAN19932020, ARABIAN SEA, GOA

इस अभ्यास का बारहवां संस्करण (12th edition) जनवरी सन् 2020 में आयोजित किया गया था। सन् 2020 के अभ्यास मे भारतीय नौसेना के तरफ INS Beas और INS Subhadra ने भारत का प्रतिनिधित्व किया था।

All Indian Navy Exercises in Hindi

11. RIMPAC

यह युद्ध अभ्यास ऑस्ट्रेलिया के नौसेना द्वारा आयोजित किया जाता है, यह अभ्यास एक द्विवाषिक exercise है, जिसे हर दो वर्ष मे एक बार किया जाता है। इसे विश्व का सबसे बड़ा समुन्द्री युद्ध अभ्यास के नाम से जाना जाता है। इस अभ्यास की शुरुवात सन् 1971 मे हुई थी।

सन् 2018 मे हुए इस अभ्यास मे 25 देशों से आए 25,000 सैनिक , 18 देशों के जमीनी सेना , 47 जंगी जहाजों के अल्वा पांच पनडुब्बियों और 200 से अधिक विमानों ने हिस्सा लिया था।

EXCERCISE NAME NATIONS PARTICIPATING START YEARLAST CONDUCTED
RIMPACINDIA, CANADA, US, UK, FRANCE, GERMANY & 20 MORE COUNTRIES19712020, HAWAI

सन् 2018 के अभ्यास मे भारतीय नौसेना के तरफ INS Shahyadri ने भारत का प्रतिनिधित्व किया था।

12. SAMUDRA SHAKTI

यह नौसैनिक अभ्यास भारत और इंडोनेशिया के नौसेनाओ के बीच होता है। इस युद्ध अभ्यास की शुरुवात सन् 2018 मे हुई थी। यह अभ्यास एक वार्षिक exercise है, जिसे हर वर्ष किया जाता है।

EXCERCISE NAME NATIONS PARTICIPATING START YEARLAST CONDUCTED
SAMUDRA SHAKTI INDIA & INDONESIA20182021, JAKARTA

इस अभ्यास का तीसरा संस्करण (3rd edition) सितंबर 20-22 तक सन् 2021 में आयोजित किया गया था। सन् 2021 के अभ्यास मे भारतीय नौसेना के तरफ से एक स्वदेश निर्मित गाइडेड मिसाइल स्टेल्थ फ्रीगेट INS Shivalik और INS Kadmat ने भारत का प्रतिनिधित्व किया था।

13. SIMBEX

यह नौसैनिक अभ्यास भारत और सिंगापूर के नौसेनाओ के बीच होता है। इस युद्ध अभ्यास की शुरुवात सन् 1994 मे हुई थी। यह अभ्यास एक वार्षिक exercise है, जिसे हर वर्ष किया जाता है।

all-indian-navy-exercises
SIMBEX 2021
EXCERCISE NAME NATIONS PARTICIPATING START YEARLAST CONDUCTED
SIMBEXINDIA & SINGAPORE19942021

इस अभ्यास का अठाईसवां संस्करण (28rd edition) सितंबर 02-04 तक सन् 2021 में आयोजित किया गया था। सन् 2021 के अभ्यास मे भारतीय नौसेना के तरफ से INS Ranvijay, INS Kiltan और INS Kora के साथ लंबी दूरी की समुद्री गश्ती विमान P8 I ने भारत का प्रतिनिधित्व किया था।

14. SLINEX

यह नौसैनिक अभ्यास भारत और श्रीलंका के नौसेनाओ के बीच होता है। इस युद्ध अभ्यास की शुरुवात सन् 2005 मे हुई थी। यह अभ्यास एक वार्षिक exercise है, जिसे हर वर्ष किया जाता है।

EXCERCISE NAME NATIONS PARTICIPATING START YEARLAST CONDUCTED
SLINEXINDIA & SRILANKA20052020, SRILANKA

इस अभ्यास का आठवां संस्करण (8th edition) अक्टूबर 19-21 तक सन् 2020 में आयोजित किया गया था। सन् 2020 के अभ्यास मे भारतीय नौसेना के तरफ से INS Kamrota, और INS Kiltan ने भारत का प्रतिनिधित्व किया था।

15. SITMEX

यह नौसैनिक अभ्यास भारत, थायलैंड और सिंगापूर के नौसेनाओ के बीच सन् 2019 मे शुरू हुआ था। यह युद्ध अभ्यास एक त्रिपक्षीय समुद्री अभ्यास है जिसमे तीनों देशों की नौसेना आपस मे बेहतर तालमेल बढ़ाने के लिए कई विभिन exercises करती है।

EXCERCISE NAME NATIONS PARTICIPATING START YEARLAST CONDUCTED
SITMEXINDIA, SINGAPORE & THAILAND20192021, ANDAMAN SEA

इस अभ्यास का तीसरा संस्करण (3rd edition) नवंबर 15-16 तक सन् 2021 में आयोजित किया गया था। सन् 2021 के अभ्यास मे भारतीय नौसेना के तरफ से INS Karmukh जो एक स्वदेश निर्मित मिसाइल कार्वेट है उसने भारत का प्रतिनिधित्व किया था।

All Indian Navy Exercises in Hindi

16. VARUNA

यह नौसैनिक अभ्यास भारत और फ़्रांस के नौसेनाओ के बीच होता है। इस युद्ध अभ्यास की शुरुवात सन् 1983 मे हुई थी। इस अभ्यास का 19वां संस्करण (19th edition) अप्रैल (25-27) के बीच सन् 2021 मे संपन हुआ।

इस बार इस अभ्यास को गोवा के तट पर किया गया।

EXCERCISE NAME NATIONS PARTICIPATING START YEARLAST CONDUCTED
VARUNA INDIA & FRANCE19832021, GOA

सन् 2021 के अभ्यास मे भारतीय नौसेना के तरफ से गाइडेड मिसाइल स्टील्थ डिस्ट्रॉयर INS Kolkata, गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट्स INS Tarkash और INS Talwar, फ्लीट सपोर्ट शिप INS Deepak शामिल हुए।

इसके साथ ही Seaking 42बी और चेतक इंटीग्रल हेलिकॉप्टरों के साथ एक कलवरी श्रेणी की पनडुब्बी और पी8आई लॉन्ग रेंज मैरीटाइम पेट्रोल एयरक्राफ्ट इस अभ्यास में शामिल हुए थे।

17. ZAIR-AL-BAHR (Roar of the Sea)

यह नौसैनिक अभ्यास भारत और ओमान के नौसेनाओ के बीच होता है। इस युद्ध अभ्यास की शुरुवात सन् 2019 मे हुई थी। यह अभ्यास एक वार्षिक exercise है, जिसे हर वर्ष किया जाता है।

all-indian-navy-exercises
ZAIR-AL-BAHR
EXCERCISE NAME NATIONS PARTICIPATING START YEARLAST CONDUCTED
ZAIR-AL-BAHR INDIA & OMAN20192021, PERSIAN GULF

इस अभ्यास का दूसरा संस्करण (2nd edition) अगस्त 09-14 तक सन् 2021 में आयोजित किया गया था। सन् 2021 के अभ्यास मे भारतीय नौसेना के तरफ से INS Trikhand जो की भारतीय नौसेना का एक स्टील्थ फ्रिगेट है उसने भारत का प्रतिनिधित्व किया था।

हमे उम्मीद है हमने जो शीर्षक ऊपर दिया था उसे जुड़े हर पहलू के बारे मे सभी जरूरी जानकारी दे दिया है। फिर भी कोई सवाल हो तो कमेन्ट करके पुछ सकते है।

और जानकारी मददगार लगी हो तो दोस्तों के साथ शेयर करें।

यह भी पढे :-

Leave a Comment